विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में लॉन्च हुई Keeway की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, 180 किमी की रेंज के साथ मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

Published: Fri, 03 Jul 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

Keeway Hypevolt-A: कीवे ने भारत में अपना नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर Hypevolt-A लॉन्च किया है। 1.99 लाख की कीमत वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Keeway ने नए Hypevolt-A को लॉन्च करके प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एंट्री की है। परफॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रखी गई है। इस स्कूटर की बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसे 5,000 की टोकन पेमेंट देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज किमी है और इसकी टॉप-स्पीड 115kmph है।

मोटर और परफॉर्मेंस

Hypevolt-R में बीच में लगी परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोसन मोटर दी गई है जो 12kW की पावर जनरेट करती है। Keeway का दावा है कि यह स्कूटर सिर्फ 2.3 सेकंड में 0 से 40 की रफ्तार पकड़ सकती है। राइडर्स के लिए इसमें Eco, Normal और Sport राइडिंग मोड्स के विकल्प मिलते हैं। इस स्कूटर को पावर देने के लिए 5kWh की दो रिमूवेबल बैटरी का सेटअप दिया गया है जो 180 किमी की IDC सर्टिफाइड रेंज देती है।

इन बैटरियों को स्कूटर के अंदर या बाहर निकाल कर दोनों तरह से चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर के अंदर चार्ज करने पर इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है।

फीचर्स और स्टोरेज

Hypevolt-A में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स, पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट स्ट्रिप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच की TFT डिस्प्ले, रिवर्स मोड, USB टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और सीट के नीचे 27 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, हिल-डिसेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और एक रियर रिवर्स कैमरा शामिल हैं।

बुकिंग डिजाइन और कलर ऑप्शन

Keeway Hypevolt-A की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 5,000 की टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है। इस स्कूटर का डिजाइन काफी अलग है और 2 कलर में उपलब्ध है- Crystal White और Platinum Grey। इस स्कूटर के आगे के हिस्से में Telescopic Forks और पीछे के हिस्से में पांच स्टेप तक एडजस्ट होने वाले रियर ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं।

Hypevolt-R में 14-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जिनमें आगे 100/80 और पीछे 120/70 साइज के टायर लगे हैं। इसके अलावा, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 130mm है।

यह भी पढ़ें- Yamaha जल्द लॉन्च करेगा भारत में अपनी नई बाइक, जानें कैसे मिलेंगे लुक परफॉर्मेंस और फीचर्स