यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लॉन्चिंग से ठीक पहले Kawasaki की इस रेट्रो बाइक के डिटेल्स हुए लीक, जानें क्या कुछ मिलेगा खास
Kawasaki W175 एक रेट्रो बाइक के रूप में भारत में लॉन्च होने वाली है। इसे 25 अगस्त को लॉन्च किया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Kawasaki W175: दोपहिया वाहन निर्माता कावासाकी जल्द ही अपनी नई W175 बाइक को लॉन्च करने वाली है। कहा जा रहा है कि इसे 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और इसमें 177cc का सिंगल सिलिंडर इंजन होगा। फिलहाल कावासाकी W175 बाइक के फीचर्स डिटेल्स लीक हो गए हैं, जिसमें इसके डिजाइन से लेकर इंजन पावर तक के डिटेल्स सामने आ गए हैं।
Kawasaki W175 में होगा 177cc का इंजन
इंजन पावर की बात करें तो लीक हुई जानकारी के मुताबिक, कावसाकी की इस बाइक में 177cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलने वाला है। विदेशों में मिलने वाले कार्बोरेटेड इंजन के विपरीत इस बाइक में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह इंजन 7,500rpm पर 13bhp की पावर और 6,000rpm पर 13.2Nm का टार्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए बाइक में 5 गियरबॉक्स होंगे।

बड़े साइज में आ रही है Kawasaki W175
डिजाइन के लिए कावासाकी की इस बाइक को विदेशों में मिलने वाले मॉडल की तुलना में बड़े साइज में लाया जाएगा। यह बाइक 135 किग्रा कर्ब वेट के साथ आती है, जिससे यह विदेशों में मिलने वाले मॉडल से 9 किग्रा अधिक भारी है। इसकी सीट की ऊंचाई 790mm है, जो कि विदेशी मॉडल में 780mm है। हालांकि, फ्यूल टैंक की क्षमता को कम कर दिया गया है। भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल 12-लीटर का छोटा ईंधन टैंक के साथ आएगा, जो कि विदेशों में 14-लीटर फ्यूल टैंक के साथ आता है।
किफायती कीमत पर हो सकती है लॉन्च
कीमत की बात करें कावासाकी W175 बाइक को इलगभग 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है। बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला, Yamaha FZ-X और Royal Enfield Bullet 350 जैसे मॉडल्स से होगा। वहीं, बाइक दो रंग विकल्पों- एबोनी और स्पेशल एडिशन रेड, में उपलब्ध होगी।
