JSW Motors ने शुरू किया नई SUV के लिए रजिस्ट्रेशन, दिसंबर में कंपनी की पहली कार हो सकती है पेश
JSW Motors ने पहली SUV के लिए इंटरेस्ट रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। कंपनी दिसंबर में JSW Combat पेश कर सकती है।

JSW मोटर्स की भारत में जल्द होगी पहली कार की एंट्री

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में JSW अकेले एंट्री करने जा रही है। JSW Group की नई पैसेंजर व्हीकल कंपनी JSW Motors ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी पहली गाड़ी को लेकर ग्राहकों के लिए इंटरेस्ट रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन के एलान के बाद कंपनी की दिसंबर में होने वाली बाजार में एंट्री की तैयारियां तेज हो गई हैं।
JSW Motors की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च
JSW Motors ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jswmotors.com लॉन्च की है। इस वेबसाइट के जरिए ग्राहक कंपनी की पहली गाड़ी में अपनी दिलचस्पी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर जाकर अपनी जरूरी जानकारी शेयर करनी होगी। इसके बाद कंपनी बुकिंग शुरू होने पर ग्राहकों से संपर्क कर सकती है।
आपको एक बात साफ कर दें कि इंटरेस्ट रजिस्ट्रेशन को आधिकारिक बुकिंग नहीं माना जाना चाहिए। कंपनी ने अभी तक बुकिंग अमाउंट, एक्स-शोरूम कीमत, डिलीवरी शेड्यूल या गाड़ी के फाइनल स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल ग्राहक केवल अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं और कंपनी की तरफ से आगे मिलने वाले अपडेट का इंतजार कर सकते हैं।
JSW Motors और JSW MG Motor India में अंतर
JSW नाम भारतीय कार बाजार के लिए नया नहीं है। JSW Group पहले से JSW MG Motor India के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहा है। हालांकि, JSW Motors Limited एक अलग पैसेंजर व्हीकल कंपनी है। यह कंपनी MG ब्रांड के तहत गाड़ियां बेचने के बजाय अपनी अलग JSW पहचान के साथ भारतीय बाजार में वाहन उतारने की तैयारी कर रही है।
इसका मतलब है कि JSW Motors की गाड़ियों को MG के मौजूदा मॉडल का केवल बदला हुआ बैज वाला वर्जन नहीं समझना चाहिए। कंपनी अपनी अलग ब्रांड पहचान स्थापित करना चाहती है। साल 2024 में स्थापित हुई JSW Motors की प्लानिंग अगली जनरेशन के पैसेंजर व्हीकल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की है।
महाराष्ट्र में तैयार हो रहा है नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
JSW Motors अपनी कारोबारी रणनीति के तहत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाया है। कंपनी के अनुसार, यह फैक्ट्री अगली जनरेशन के पैसेंजर व्हीकल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़ी उसकी योजनाओं को सपोर्ट करेगी।
क्या JSW Combat होगी कंपनी की पहली SUV?
JSW Motors ने अपनी ताजा घोषणा में पहली गाड़ी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स में कंपनी की पहली पेशकश को JSW Combat नाम से जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह एक दमदार और रग्ड डिजाइन वाली प्लग-इन हाइब्रिड SUV होगी, जिसे Chery Jetour T2 के आधार पर तैयार किया जा सकता है।
JSW Combat कब होगी लॉन्च?
इस SUV की दिसंबर की शुरुआत में पेश हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी मॉडल का नाम, डिजाइन और भारतीय बाजार के लिए फाइनल स्पेसिफिकेशन कन्फर्म नहीं किए गए हैं। इसलिए इसकी पावर, इलेक्ट्रिक रेंज, फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारियों को फिलहाल संभावनाओं के तौर पर ही देखना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।