विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉन्च से पहले JSW Combat के खास एडिशन मिली झलक, दिखा खास डिजाइन; केवल 500 लोग ही खरीद पाएंगे

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:15 PM (IST)

JSW Combat Pioneers 500 Edition की सिर्फ 500 यूनिट आएंगी। आवेदन 28 नवंबर से शुरू होंगे, जबकि SUV 3 दिसंबर को पेश होगी।

JSW Combat Pioneers 500 Edition की पहली झलक

JSW Combat Pioneers 500 Edition की पहली झलक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। JSW Motors ने भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में एंट्री से पहले अपनी आगामी SUV Combat के खास लिमिटेड एडिशन Pioneers 500 को टीज किया है। इसकी केवल 500 यूनिट तैयार की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। वहीं, 3 दिसंबर 2026 को कंपनी की पहली गाड़ी Combat SUV को पेश किया जाएगा।

JSW Combat Pioneers 500 Edition में क्या होगा खास?

इस स्पेशल एडिशन में खास डिजाइन डिटेलिंग और पर्सनलाइजेशन की सुविधा मिलेगी। इसमें एक मेटल प्लाक दिखाई दिया है, जिस पर 500 लिखा हुआ है। इसके अलावा, एक अन्य तस्वीर में प्लेट पर नाम की एनग्रेविंग यानी खुदाई की झलक दिखाई गई है। इस लिमिटेड एडिशन के केबिन में मालिक का नाम और एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। इससे हर कार को एक अलग पहचान मिलेगी।

JSW Combat Pioneers 500 Edition (6)

ग्राहकों को मिलेगा एक्सक्लूसिव कीपसेक

Pioneers 500 Edition के मालिकों को SUV के साथ एक एक्सक्लूसिव कीपसेक भी दिया जाएगा। इसके अलावा, ग्राहकों को कंपनी के नेतृत्व से जुड़ने और एक विशेष ओनर कम्युनिटी का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। इन सुविधाओं की पात्रता और अन्य शर्तें कंपनी के अंतिम प्रोग्राम के नियमों के अनुसार तय होंगी।

JSW Combat Pioneers 500 Edition (2)

ऐसा होगा Combat SUV का डिजाइन

कंपनी ने अभी SUV का नाम सीधे तौर पर नहीं बताया है, लेकिन टीजर में दिखाई गई गाड़ी पहले सामने आ चुकी Combat SUV से मिलती-जुलती है। इसके फ्रंट में आयताकार लाइटिंग यूनिट्स, हॉरिजॉन्टल लाइट एलिमेंट्स, वर्टिकल लाइट सिग्नेचर और चौड़ी ग्रिल दिखाई देती है।

JSW Combat Pioneers 500 Edition (3)

साइड प्रोफाइल में फ्लैट रूफ, रूफ रेल्स, पारंपरिक डोर हैंडल और स्क्वेयर्ड व्हील आर्च मिलते हैं। पीछे की तरफ वर्टिकल टेल लैंप और स्पेयर व्हील कवर दिया गया है। इसके अलावा, रूफ स्पॉयलर में इंटीग्रेटेड ब्रेक लाइट भी दिखाई देती है।

JSW Combat Pioneers 500 Edition (4)

चार साल में 15 न्यू-एनर्जी मॉडल लाएगी कंपनी

Combat SUV JSW Motors की भारत में बड़ी एंट्री रणनीति का हिस्सा है। कंपनी अगले चार वर्षों में 15 न्यू-एनर्जी मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। इनमें प्लग-इन हाइब्रिड, हाइब्रिड, रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक और पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहन शामिल होंगे।

JSW Combat Pioneers 500 Edition (5)

यह भी पढ़ें- नई Hyundai Creta N Line टेस्टिंग के दौरान हुई स्पाई, स्पोर्टी डिजाइन और दमदार फीचर्स से होगी लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।