Italjtet Dragster स्कूटर दिसंबर 2026 में होगा लॉन्च, मिलेगा 698cc का इंजन और डुअल डिस्क जैसे फीचर्स
इटालियन टू-व्हीलर ब्रांड Italjet ने EICMA 2026 में भारत के लिए अपने Dragster स्कूटर लाइन-अप को शोकेस किया है और ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इटालियन टू-व्हीलर ब्रांज Italijet ने मिलान में EICMA 2026 में भारत के लिए अपने Dragster स्कूटर लाइन-अप को शोकेस किया है। अब यह कंपनी Motohaus के साथ मिलकर भारत में एंट्री की तैयारी कर रही है। ब्रांड ने अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करने की टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है जिसमें Itajlet Dragster 300, Dragster 459 और Dragster 700 शामिल है।
Dragster 300 इंजन और पावर
इसमें 278cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 23.8bhp की पावर और 26nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके आगे की तरफ सिंगल आर्म और एडजस्टेबल स्प्रिंग के साथ हाइड्रोप्यूमैटिक शॉक एब्जॉर्बर है और पीछे लिंक-टाइप मोनोशॉक दिया गया है। इस स्कूटर में Brembo ब्रेक्स हैं जिसमें आगे 240mm का डिस्क और पीछे 175mm का डिस्क दिया गया है। साथ ही, इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS मिलता है।
Italjet Dragster 459
Italjet Dragster 459 में 449cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 47.58hp की पावर और 41nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें Marzocci कंपनी के लिए आगे की तरफ एडजस्टेबल USD फ्रंट फोर्क और पीछे की तरफ मोनोश़क सस्पेंशन मिलते हैं। इसमें 15-इंच के व्हील्स दिए गए हैं जिसमें आगे 120-सेक्शन और पीछे 160-सेक्शन के Pirelli टायर दिए गए हैं।
वहीं, ब्रेकिंग सिस्टम के लिए इसमें Brembo के आगे 270mm के डुअल डिस्क और पीछे 260mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेफ्टी स्टैंडर्ड्स तौर पर डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है।
Italjet Dragster 700
Italjet Dragster 700 स्कूटर में 698cc का लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 70hp की पावर और 70nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस स्कूटर में Dragster 459 वाले पार्ट्स ही मिलते हैं, यानी इसमें Marzocchi के पूरी तरह एडजस्टेबल USD फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक दिए गए हैं।
फीचर्स और लॉन्च
ब्रेकिंग के लिए इसमें Brembo के 270mm के डुअल फ्रंट डिस्क और पीछे 260mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही, सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल दोनों ही स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इन सभी मॉडल्स में स्टैंडर्ड तौर पर फुल LED लाइटिंग और TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इन मॉडल्स को दिसंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।