विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Motorcycle ने पेश की चीफ विंटेज स्टर्जिस एडिशन, सिर्फ 125 यूनिट्स होंगी उपलब्ध

Published: Wed, 12 Aug 2026 01:30 PM (IST)

Indian Motorycles: इंडियन मोटरसाइकिल ने 86वीं स्टर्जिस रैली के लिए चीफ विंटेज स्टर्जिस एडिशन पेश किया है जिसकी दुनिया भर में केवल 125 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Indian Mtorcycle ने 86वीं वार्षिक स्टर्जिस मोचरसाइकिल रैली में Chief Vintage Sturgis Edition को पेश किया है। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है जो दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल रैली की शुरुआत की याद में बनाया गया है। इस मोटरसाइकिल की सिर्फ 125 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी।

इंजन और पावर

यह Sturgis Edition स्टैंडर्ड चीफ विंटेज प्लैटफॉर्म पर आधारित है और इसमें एयर-कूल्ड थंडरस्ट्रोक 116 वी-ट्विन इंजन दिया गया है। Indian Motorcycle ने अभी इसके पावर का खुलासा नहीं किया है लेकिन 156m के पीक टॉर्क की पुष्टि की गई है।

डिजाइन और खासियत

इसमें फेंडर्स, वायर-स्पोक व्हील्स, सोलो सीट और पुराने स्टाइल के हैंडलबार जैसे डिजाइन एलिमेंट्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा, पेंट किए गए सिलिंडर हेड और पुशरोड ट्यूब के साथ-साथ ब्लैक-फिनिश सिलिंडर दिए गए हैं जिनके बारे में कंपनी का कहना है कि यह 1940 के दशर के Indian Motorcycle मॉडल की याद दिलाता है।

डिजाइन और कलर

इसकी सबसे खास पहचान है इसका लाल रंग और क्रीम कलर को टू-टोन-पेंट है जिसके साथ फ्यूल टैंक पर मल्टी-कलर का इंडियन मोटरसाइकिल हेड्रेस लोगो दिया गया है। यह 1930 के दशक की मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड
है। साइड प्लेट पर पेंट किया गया 56 नंबर पहली स्टर्जिस रैली में ड्राइवरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हाथ से कलर किए गए नंबरों की याद दिलाता है।

स्टर्जिस रैली की शुरुआत

पहली स्टर्जिस रैली का आयोजन 1938 में एक स्थानीय इंडियन मोटरसाइकिल क्लब द्वारा किया गया था। इस पहली रैली में केवल 9 राइडर्स ने हिस्सा लिया था और लगभग 200 लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Pulsar N160 या Apache RTR 160? रोजाना इस्तेमाल के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट, जानिए डिटेल्स