विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Pulsar N160 या Apache RTR 160? रोजाना इस्तेमाल के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट, जानिए डिटेल्स

Published: Tue, 11 Aug 2026 07:31 PM (IST)

Apache RTR 160 vs Pulsar N160: बजाज पल्सर एन 160 और टीवीएक अपाचे RTR 160 में से अगर आप कंफ्यूज ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj ने हाल ही में नई Pulsar N160 लॉन्च की है। इस मोटरसाइकिल में बिल्कुल नया 4-वॉल्व इंजन दिया गया है जो पहले से ज्यादा पावर देता है। इसके टॉप वेरिएंट में कई नए फीचर्स मिलते हैं जिसमें गूगल मैप्स मिररिंग वला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरस, ट्रैक्शन कंट्रोल और चार राइड मोड्स। आइए देखते हैं कि Pulsar N160 SS और Apache RTR 160 4V में कौन सी बाइक बेस्ट है।

इंजन की तुलना

Bajaj Pulsar N160 4V में 164.5cc सिंगल सिलिंडर ऑयल-कूल्ड इंजन है जबकि TVS Apache RTR 160 4V में 159.9cc सिंगल सिलिंडर ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। Bajaj Pulsar N160 4V का इंजन 9.500rpm पर 18.5hp की पावर और 8,000rpm पर 14.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 9,250rpm पर 17.55hp की पावर और 7.500rpm पर 14.73nm का टॉर्क देता है।

वजन और फ्यूल टैंक

नई Bajaj Pulsar N160 का वजन 151 kg है जो पहली नजर में Apache के 14kg से थोड़ी भारी है। हालांकि, Apache में 12-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जिसका मतलब है कि इस सेगमेंट की मोटरसाइकिलों के लिए 100 किमी कम रेंज मिलती है जो कि कोई छोटा आंकड़ा नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar N160 S और SS, 4-वॉल्व इंजन के साथ अब ज्यादा पावर और तगड़े फीचर्स

टायर ब्रेक और सस्पेंशन

Bajaj Pulsar N160 4V में फ्रंट में 100/80-17 और बैक में 130/70R17 टायर मिलते हैं। TVS Apache RTR 160 4V में आगे 90/90-17 और पीछे 130/70R17 टायर दिए गए हैं। Pulsar N160 4V में आगे 300mm डिस्क, पीछे 230mm डिस्क और डुअल चैनल ABS मिलता है। TVS Apache RTR 1604V में आगे 270 mm डिस्क, पीछे 240mm डिस्क और डुअल चैनल ABS दिया गया है।

वेरिएंट और कीमत

नई Pulsar N160 के दो वेरिएंट हैं जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.33 लाख रुपए और 1.42 लाख रुपए है। वहीं, Apache RTR 160 4V के चार वेरिएंट्स में जो 1.19 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होकर 1.39 लाख रुपए (एक्स-शोरुम) तक जाती है।

यह भी पढ़ें- TVS Apache RTR 160 को खरीदना हुआ महंगा, जानिए अब नई मोटरसाकिल के लिए कितनी ढीली होगी जेब