विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali पर की बिक्री का बना नया रिकॉर्ड, बिक गई 55 लाख से ज्यादा गाड़ियां, इनपर टूट पड़े ग्राहक

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:55 PM (IST)

भारत में फेस्टिव सीजन 2026 के दौरान रिकॉर्ड वाहन बिक्री हुई, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों ने 52.62 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की।

फेस्टिव सीजन 2026 में वाहन बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

फेस्टिव सीजन 2026 में वाहन बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ऑटोमोबाइल बाजार के लिए फेस्टिव सीजन 2026 शानदार रहा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, 42 दिनों के त्योहारी सीजन में देशभर में कुल 55,25,490 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल इसी अवधि में 54,05,956 वाहन बिके थे। इस तरह सालाना आधार पर बिक्री में 2.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। खास बात यह रही कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पहली बार 5 लाख यूनिट के पार पहुंच गई।

वाहन बिक्री में बना नया रिकॉर्ड

फेस्टिव सीजन 2026 में पिछले साल के मुकाबले 1,19,534 ज्यादा वाहन बिके। वहीं, 2024 के 44,57,691 यूनिट के मुकाबले इस बार बिक्री 23.95 प्रतिशत बढ़ी। कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 9.22 प्रतिशत रही।

फेस्टिव सीजन 2026 में भारत में कुल वाहन रिटेल बिक्री

वाहन श्रेणी

फेस्टिव 2026

फेस्टिव 2025

वृद्धि (%)

दोपहिया वाहन

43,13,276

41,60,623

3.67%

तिपहिया वाहन

1,93,576

1,83,795

5.32%

कमर्शियल वाहन

1,55,761

1,45,393

7.13%

व्हील्ड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट

10,452

8,291

26.06%

पैसेंजर वाहन

7,48,616

8,06,322

-7.16%

ट्रैक्टर

1,03,809

1,01,532

2.24%

कुल

55,25,490

54,05,956

2.21%

फेस्टिव सीजन 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की रिटेल बिक्री

इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी

फेस्टिव 2026

फेस्टिव 2025

वृद्धि (%)

इलेक्ट्रिक दोपहिया

3,30,846

2,05,373

61.10%

इलेक्ट्रिक तिपहिया

1,20,330

95,920

25.45%

इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन

6,387

2,509

154.56%

इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन

52,104

30,133

72.91%

कुल इलेक्ट्रिक वाहन

5,09,667

3,33,935

52.62%

स्रोत: FADA Research

दोपहिया वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा

वाहनों की कुल बिक्री में दोपहिया सेगमेंट सबसे आगे रहा। इस दौरान 43,13,276 दोपहिया वाहन बिके, जो पिछले साल की 41,60,623 यूनिट के मुकाबले 3.67 प्रतिशत ज्यादा हैं। इस तरह सेगमेंट में 1,52,653 ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई।

तीनपहिया और कमर्शियल वाहनों की बिक्री बढ़ी

तीनपहिया वाहनों की बिक्री 5.32 प्रतिशत बढ़कर 1,93,576 यूनिट पहुंच गई। वहीं, कमर्शियल वाहन सेगमेंट में 7.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई और कुल 1,55,761 वाहन बिके। वर्ष 2024 के मुकाबले कमर्शियल वाहनों की बिक्री 23.29 प्रतिशत ज्यादा देखने के लिए मिली है।

ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट का प्रदर्शन

फेस्टिव सीजन में 1,03,809 ट्रैक्टर बिके, जो पिछले साल के मुकाबले 2.24 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं, व्हील्ड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री में सबसे ज्यादा 26.06 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई है। इस कैटेगरी में कुल 10,452 गाड़ियों की बिक्री हुई है।

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में गिरावट

दूसरी तरफ, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 7.16 प्रतिशत की गिरावट देखने के लिए मिली है। फेस्टिव सीजन 2026 में कुल 7,48,616 पैसेंजर वाहन बिके, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 8,06,322 गाड़ियों का था। FADA के मुताबिक, इसकी एक वजह पिछले साल GST 2.0 से जुड़ी मांग के कारण बना मजबूत बिक्री आधार रहा। हालांकि, 2024 के मुकाबले इस सेगमेंट की बिक्री 16.43 प्रतिशत ज्यादा रही है। FADA ने बताया कि नवरात्रि के दौरान पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 18 प्रतिशत से ज्यादा नीचे थी, लेकिन धनतेरस और दिवाली के आसपास मांग बढ़ने से गिरावट कम हुई। कुछ त्योहारी बुकिंग की डिलीवरी अभी भी जारी थी।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जमकर बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। इसके कुल 5,09,667 EV बिके, जबकि पिछले साल 3,33,935 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर 52.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 2024 के मुकाबले EV बिक्री 67.55 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इसमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा योगदान रहा। इनकी 3,30,846 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है, जो 61.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इलेक्ट्रिक तीनपहिया वाहनों की बिक्री 25.45 प्रतिशत बढ़कर 1,20,330 यूनिट रही। इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बिक्री 72.91 प्रतिशत बढ़कर 52,104 यूनिट पहुंच गई। वहीं, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 154.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और कुल 6,387 यूनिट बिके।

यह भी पढ़ें- PUC सर्टिफिकेशन घर बैठे मिनटों में ऐसे करें चेक, जानें कब हो रहा एक्सपायर और क्या हैं नए नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।