विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai Venue N Line की नई जेनरेशन टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, लॉन्च से पहले मिली फीचर्स की जानकारी

Published: Sun, 21 Sep 2025 02:00 PM (GMT+05:30)

Hyundai Venue N Line हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। ...और पढ़ें

Hyundai N Line की नई जेनरेशन लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी।
Hyundai N Line की नई जेनरेशन लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी।

HighLights

  1. हुंडई कर रही वेन्‍यू एन लाइन की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी
  2. लॉन्‍च से पहले एसयूवी की हो रही है टेस्टिंग, कई बदलावों के साथ आएगी
  3. टेस्‍टिंग के दौरान देखी गई एसयूवी से मिल रही कई फीचर्स की जानकारी

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता हुंडई की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में वेन्‍यू के एन लाइन वर्जन को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। जिसके पहले इसे टेस्‍टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्‍टिंग के दौरान देखी गई यूनिट से किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Hyundai Venue N Line की आएगी नई जेनरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से वेन्‍यू की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसी के साथ इसके एन लाइन वेरिएंट की भी नई जेनरेशन को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले इसकी टेस्‍टिंग की जा रही है। इसी दौरान यूनिट को देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्‍ट की जा रही वेन्‍यू एन लाइन को लॉन्‍च से पहले देखा गया है। इस दौरान इसके रियर प्रोफाइल और फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इस एसयूवी के रियर में एलईडी और पतली टेल लाइट्स, सीक्‍वेंशियल टर्न इंडीकेटर, ड्यूल एग्‍जॉस्‍ट जैसे फीचर्स की जानकारी मिल रही है। वहीं सामने की ओर से इसमें कनेक्‍टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स को भी दिया जाएगा। इसका नया डिजाइन मौजूदा क्रेटा एन लाइन से प्रेरित होगा।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इसमें मौजूदा इंजन को ही दिया जाएगा। इसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। जिससे इसे 120 पीएस की पावर और 172.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ त स्‍पीड डीसीटी और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्‍प भी दिए जाएंगे।

कैसे होंगे फीचर्स

एसयूवी की नई जेनरेशन में कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें ऑटोमेटिक प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड LED टेल लाइट्स, 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल, रूफ माउंटेड स्पॉइलर, ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री़ लेदरेट से ढका स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर, मेटल पैडल, स्टोरेज स्पेस के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट, सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, कलर्ड मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल पैन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, पैडल शिफ्टर्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर वेंट्स के साथ ऑटो AC, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, पडल लैंप्स, क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर के लिए 1-टच डाउन के साथ सभी 4 पावर विंडोज़, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह स्पीकर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे भी वेन्‍यू की नई जेनरेशन के साथ ही अक्‍टूबर और नवंबर 2025 तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

हुंडई की ओर से वेन्‍यू को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Skoda Kylaq और Maruti Fronx जैसी एसयूवी के साथ होता है।