विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Ioniq P इलेक्ट्रिक SUV 16 जनवरी को होगी पेश, मिल सकते हैं Apple CarPlay जैसे कई फीचर्स

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:46 PM (IST)

Hyundai Ioniq P: हुंडई अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में 16 जनवरी को पेश किया जाएगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai अपनी नई सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV Ioniq P को 16 जनवरी को पेश करने जा रही है। भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक मार्केट में यह कंपनी की एक जरूरी पेशकश होगी जिसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस डेब्यू के साथ Hyundai इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अपनी रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है।

Ioniq P डिजाइन और लुक

टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों के आधार पर Hyundai Ioniq P एक बॉक्सी SUV जैसी दिखती है जिसका लुक काफी हद तक Venue से मिलता-जुलता है। इसमें सीधी फ्रंट फेसिया, क्लोज्ड ग्रिल, पिक्सेल स्टाइल LED DRLs और बड़े हेडलैंप्स मिल सकते हैं। जहां DRLs ऊपर की तरफ लगे होंगे तो वहीं हेडलाइट्स को बंपर पर नीचे की और जगह दी जा सकती है।

Ioniq P साइड प्रोफाइल

साइड प्रोफाइल में सर्कुलर व्हील आर्च, एयरो ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स, फ्लश होर हैंडल्स, एंगुलर, विंडो फ्रेम, रूफ रेल्स और काफी हद तक फ्लैट रूफलाइन और बेल्टलाइन देखने को मिलती है। साथ ही, पीछे की तरफ Ioniq P में एक स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर, रेक्ड विंडशील्ड और कनेक्टेड फॉर्मेट में हॉरिजॉन्टली स्टैक्ड पिक्सेल-स्टाइल टेल लैंप्स दिए गए हैं।

इसका रियर बंपर हिस्सा काफी उभरा हुआ है। हालांकि, पूरी तरह से कवर्ड होने की वजह से इसकी कई सारी जानकारियां अभी तक सामने नहीं आई है।

Hyundai Ioniq P इंटीरियर

इसके अंदर की तरफ Hyundai Ioniq P में प्रीमियम फीचर्स की एक बड़ी रेंज देने के साथ-साथ जगह और कंफर्ट को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है। इसका सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसमें Pleso Connect System हो सकता है जिसमें जरूरी जानकारी देखने के लिए एक बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन और एक छोटा ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।

Pleos Connect वाली पहली कार

फिलहाल भारत में Hyundai की किसी भी कार में Pleos सिस्टम नहीं मिलता है। हाल ही में लॉन्च हुई Bayon में Pleos मिलने की उम्मीद थी लेकिन इसमें यह नहीं दिया गया। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि यह भारत में Pleos पाने वाली Hyundai की पहली कार हो सकती है। इस एडवांस टेक इंटरफेस को नई जनरेशन Creta में भी पेश किया जाएगा जिसके 2027 के बीच में आने की उम्मीद है।

सेफ्टी और कनेक्टिविटी फीचर्स

Hyundai Ioniq P में लेवल-2 ADAS के साथ एक मजबूत सेफ्टी पैकेज मिलने की उम्मीद है। इसके बाद संभावित फीचर्स के तौर पर OTA अपडेट, 4-डॉट मोर्स कोड मोटिफ वाला Hyundai का नया स्टीयरिंग व्हील, वायरसेल Android Auto और Apple CarPlay के साथ Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार तकनीक शामिल हैं।

इस SUV में आगे वेंटिलेटेड सीटें, सनरूफ, वायरलेस चार्जर और पीछे अलग AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने की संभावना है।

बैटरी और रेंज

ऐसी उम्मीद है कि Ioniq P Hyundai के E-GMP (K) बॉर्न-इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसका इस्तेमाल Hyundai के अन्य मॉडल्स जैसे Inster EV में किया जाता है। हालांकि, Ioniq P के स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन इसके आंकड़े Inster EV के जैसे हो सकते हैं। Inster EV में 42kWh और 49kWh के बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं जो 300km और 355km की रेंज देती है।

इलेक्ट्रिक मोटर और वेरिएंट

Inster EV में आगे की तरफ लगी इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल होता है। छोटी बैटरी के साथ इसका आउटपुट 97hp और बड़े बैटरी पैक के साथ 115hp रहता है। Hyundai ने पुष्टि की है कि Ioniq P में दो-बैटरी वर्जन स्टैंडर्ड रेंज और लॉंग रेंज मॉडल मिलेंगे जिसकी बाकी जानकारियां आने वाले समय में सामने आएंगी।

यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA और Hyundai तक; 2027 में भारत में लॉन्च होंगी ये 10 नई गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।