विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai ने Creta EV के लिए शुरू किया नया BaaS प्लान, अब पहले से 7 लाख रुपए सस्ती मिलेगी यह SUV

Published: Thu, 02 Jul 2026 05:39 PM (IST)

Creta Electric BaaS Plan: हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को नए BaaS मॉडल के साथ 10.99 लाख रुपए में ग्राहकों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Motor India Limited ने आज हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए BaaS ओनरशिप मॉडल को शुरू करने की घोषणा की है। इस नए मॉडल के बाद अब ग्राहकों को Hyundai Creta Electric को 10.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती पर मिल सकेगी। इसके साथ ही बैट्री की EMI सिर्फ 3.9 रुपए प्रति किमी से शुरू होगी।

साइड फुट स्टेप

BaaS मॉडल लाने के साथ Hyundai ने Creta Electric में एक इंटीग्रेटेड फुट स्टेप भी जोड़ा है। इससे ग्राहकों को गाड़ी के अंदर आने और बाहर निकलने में आसानी होगी और यह इस प्रीमियम SUV के लुक को बेहतर बनाएगी। कंपनी इस लाइन-अप के HC वेरिएंट्स में 7.4kW का वॉल बॉक्स चार्जर देगी।

Creta Electric के फीचर्स

एक बार फुल चार्ज होने पर यह 510 किमी तक की रेंज (ARAI) देती है। इसमें दो एडवांस बैटरी के विकल्प मिल सकते हैं जिसमें लॉंग रेंज के लिए 51.4kWh और शॉर्ट रेंज के लिए 42kWh की बैट्री शामिल है। DC फास्ट चार्जिंग की मदद से यह कार सिर्फ 39 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है।

ड्राइविंग और बाकी सुविधाएं

इस कार में सिंगल पेडल ड्राइव की सुविधा है जिससे ड्राइवर केवल एक्सीलेट पेडल का इस्तेमाल करके गाड़ी की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं, कम कर सकते हैं या पूरी तरह रोक भी सकते हैं। इसमें Digital Key की सुविधा है जिससे यूजर्स स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके कार को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं। लॉंग रेंज Creta Electic सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकती है। साथ ही, कंपनी इस पर 8 साल या फिर 1,60,000 किमी की बैटरी वारंटी भी दे रही है।

यह भी पढ़ें- Hero, TVS या Bajaj? किस इलेक्ट्रिक स्कूटर को धड़ाधड़ खरीद रहे लोग, देखें टॉप-5 लिस्ट