विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कितनी डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं Hyundai Creta? जानें हर महीने कितनी बनेगी किस्त

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:30 AM (IST)

Hyundai Creta की EMI डाउन पेमेंट, ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करती है। खरीदने से पहले सभी खर्चों का आकलन करें।

Hyundai Creta के डाउन पेमेंट और EMI की पूरी जानकारी

Hyundai Creta के डाउन पेमेंट और EMI की पूरी जानकारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Hyundai Creta सबसे ज्यादा पॉपुलर SUV में से एक है। इसका पता 4.2 मीटर से 4.5 मीटर SUV की अक्टूबर 2026 सेल से ही पता चल जाता है। अक्टूबर में कुल 94,940 SUV की बिक्री हुई है, जिसमें से अकेले 17,955 हुंडई क्रेटा की हुई है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको इसकी कीमत के साथ-साथ डाउन पेमेंट और मासिक EMI के बारे में विस्तार में बता रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि Hyundai Creta के अलग-अलग वेरिएंट को खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट और कितनी EMI की जरूरत पड़ सकती है।

Hyundai Creta खरीदने के लिए कितनी होगी डाउन पेमेंट और EMI?

Hyundai Creta का पेट्रोल बेस E MT वेरिएंट खरीदने के लिए एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर 2.18 लाख रुपये डाउन पेमेंट और करीब 18,755 रुपये मासिक EMI देनी होगी। वहीं, ऑन-रोड कीमत के हिसाब से डाउन पेमेंट लगभग 2.50 लाख रुपये और EMI करीब 21,526 रुपये हो जाएगी।

Hyundai Creta (2)

पेट्रोल के मिड SX MT वेरिएंट के लिए ऑन-रोड कीमत पर लगभग 3.45 लाख रुपये डाउन पेमेंट और 29,671 रुपये EMI देनी होगी। वहीं, टॉप King DT Turbo DCT वेरिएंट खरीदने के लिए करीब 4.60 लाख रुपये डाउन पेमेंट और 39,552 रुपये मासिक किस्त चुकानी होगी।

डीजल मॉडल की बात करें तो बेस DSL E MT के लिए ऑन-रोड कीमत के आधार पर करीब 2.95 लाख रुपये डाउन पेमेंट और 25,421 रुपये EMI होगी। मिड DSL SX Premium MT के लिए 4.21 लाख रुपये डाउन पेमेंट और 36,258 रुपये EMI देनी होगी। वहीं, टॉप DSL King Lounge DT AT के लिए लगभग 4.79 लाख रुपये डाउन पेमेंट और 41,208 रुपये मासिक EMI होगी।

फ्यूल

वेरिएंट

ऑन-रोड कीमत

डाउन पेमेंट (20%)

लोन (80%)

मासिक EMI

पेट्रोल

E MT (बेस)

₹12,51,852

₹2,50,370

₹10,01,482

₹21,526

पेट्रोल

SX MT (मिड)

₹17,25,538

₹3,45,108

₹13,80,430

₹29,671

पेट्रोल

King DT Turbo DCT (टॉप)

₹23,00,214

₹4,60,043

₹18,40,171

₹39,552

डीजल

DSL E MT (बेस)

₹14,78,370

₹2,95,674

₹11,82,696

₹25,421

डीजल

DSL SX Premium MT (मिड)

₹21,08,650

₹4,21,730

₹16,86,920

₹36,258

डीजल

DSL King Lounge DT AT (टॉप)

₹23,96,470

₹4,79,294

₹19,17,176

₹41,208

3 साल और 5 साल के लोन में क्या है अंतर?

Hyundai Creta खरीदने के लिए लोन लेते समय भुगतान की अवधि का चुनाव भी अहम होता है। उदाहरण के लिए, 5 साल की जगह 3 साल यानी 36 महीने का लोन लेने पर मासिक EMI अधिक हो सकती है। हालांकि, कम अवधि में लोन चुकाने से कुल ब्याज का खर्च कम रखने में मदद मिल सकती है।

वहीं, 5 साल की अवधि चुनने पर मासिक किस्त तुलनात्मक रूप से कम रह सकती है, लेकिन लंबे समय तक ब्याज चुकाना पड़ता है। इसलिए लोन की अवधि तय करते समय अपनी मासिक आय और खर्चों को ध्यान में रखना चाहिए।

Hyundai Creta (3)

लोन लेने से पहले इन अतिरिक्त खर्चों का रखें ध्यान

ध्यान देने वाली बात यह है कि ऊपर बताई गई EMI अनुमानित है। इसमें बैंक की प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज और अन्य अतिरिक्त खर्च शामिल नहीं हैं। इसके अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इंश्योरेंस और RTO से जुड़ी लागत में भी अंतर हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले बैंक और डीलर से अपने लिए लागू वास्तविक लोन और ऑन-रोड कीमत की जानकारी जरूर लें।

यह भी पढ़ें- PUC सर्टिफिकेशन घर बैठे मिनटों में ऐसे करें चेक, जानें कब हो रहा एक्सपायर और क्या हैं नए नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।