विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali पर Hyundai की कारों पर ₹1.20 लाख तक की छूट, Creta - Verna से Alcazar तक पर बंपर डिस्काउंट

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:00 AM (IST)

Hyundai Diwali Offers 2026: नवंबर 2026 में Hyundai Creta N Line पर ₹1.20 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि अन्य मॉडल्स पर भी आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं।

Hyundai Diwali Offers 2026

Hyundai Diwali Offers 2026

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर Hyundai की कीरों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर आया है। कंपनी ने नवंबर 2026 में अपने कई मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट और अन्य लाभ दे रही है। इस लिस्ट में Hyundai Creta, Creta N Line, Verna, Alcazar, Creta Electric, Grand i10 Nios, i20, Exter और Aura जैसी कारें शामिल (Hyundai Diwali Offers 2026) हैं।

Hyundai कारों पर नवंबर 2026 में मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स

कार का मॉडल

वेरिएंट

अधिकतम डिस्काउंट/फायदा

Hyundai Creta N Line

सभी वेरिएंट

₹1.20 लाख

Hyundai Creta

पेट्रोल वेरिएंट

₹1.10 लाख

Hyundai Creta

पेट्रोल CVT

₹1 लाख

Hyundai Creta

E पेट्रोल

₹95,000

Hyundai Creta

डीजल

₹5,000

Hyundai Verna

पुराना CVT स्टॉक

₹1.05 लाख

Hyundai Verna

पुराना नॉन-CVT स्टॉक

₹80,000

Hyundai Verna

नया HX8 DCT

₹85,000

Hyundai Verna

अन्य नए वेरिएंट

₹75,000

Hyundai Alcazar

पेट्रोल

₹90,000

Hyundai Alcazar

डीजल

₹45,000

Hyundai Creta Electric

Smart (O) LR HC और Excellence LR HC

₹80,000

Hyundai Creta Electric

अन्य वेरिएंट

₹50,000

Hyundai Grand i10 Nios

चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट

₹73,000

Hyundai Grand i10 Nios

CNG

₹68,000

Hyundai Grand i10 Nios

Era पेट्रोल

₹23,000

Hyundai i20 / i20 N Line

Era MT को छोड़कर अन्य वेरिएंट

₹63,000

Hyundai i20

Era MT

₹23,000

Hyundai Exter

पुराना मॉडल

₹53,000

Hyundai Exter

नया मॉडल (HX2 को छोड़कर)

₹45,000

Hyundai Exter

HX2 पेट्रोल और CNG

₹5,000

Hyundai Aura

S, SX और Corporate CNG

₹35,000

Hyundai Aura

पेट्रोल

₹20,000

Hyundai Creta और Creta N Line पर ऑफर

Hyundai Creta (5)

Hyundai Creta N Line पर नवंबर 2026 में सभी ट्रिम्स के साथ अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके पेट्रोल पावरट्रेन पर 1.10 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। Creta के पेट्रोल CVT वेरिएंट पर अधिकतम 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। Hyundai Creta की कीमत 10.91 लाख रुपये से 20.14 लाख रुपये के बीच है, जबकि Creta N Line की कीमत 19.03 लाख रुपये से 19.95 लाख रुपये तक जाती है।

Hyundai Verna पर छूट

Hyundai Verna के पुराने स्टॉक वाले CVT गियरबॉक्स वेरिएंट पर नवंबर 2026 में अधिकतम 1.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही पुराने नॉन-CVT वेरिएंट पर 80,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। नई Verna के बाकी वेरिएंट पर 75000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Hyundai Verna की कीमत 10.99 लाख रुपये से 18.31 लाख रुपये के बीच है।

Hyundai Alcazar पर डिस्काउंट ऑफर

Hyundai Alcazar के पेट्रोल वेरिएंट पर नवंबर में 90,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, Alcazar के डीजल वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.51 लाख रुपये से 21.81 लाख रुपये के बीच है।

Hyundai Creta Electric पर बचत

Hyundai Creta Electric के Smart (O) Long Range HC और Excellence Long Range HC वेरिएंट पर ग्राहकों को 80,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। Creta Electric के अन्य वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.03 लाख रुपये से 23.82 लाख रुपये के बीच है।

Hyundai Grand i10 Nios पर ऑफर्स

Hyundai Grand i10 Nios के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर नवंबर 2026 में 73,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसके CNG वेरिएंट पर 68,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, बेस Era पेट्रोल वेरिएंट पर 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Hyundai Grand i10 Nios की एक्स-शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये से 8.09 लाख रुपये के बीच है।

Hyundai i20 और i20 N Line पर छूट

इस डिस्काउंट ऑफर में Hyundai i20 रेंज में i20 N Line भी शामिल है। इन दोनों मॉडल्स के बेस Era MT वेरिएंट को छोड़कर बाकि वेरिएंट पर 63,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बेस Era MT वेरिएंट पर 23,000 रुपये की छूट मिल रही है। Hyundai i20 की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से 10.44 लाख रुपये के बीच है। i20 N Line की एक्स-शोरूम कीमत 9.32 लाख रुपये से 11.64 लाख रुपये तक है।

Hyundai Exter पर डिस्काउंट

Hyundai Exter के पुराने मॉडल पर ग्राहकों को 53,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। नए Hyundai Exter के HX2 पेट्रोल और CNG वेरिएंट को छोड़कर अन्य वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, HX2 पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर केवल 5,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है। Hyundai Exter की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से लेकर 9.50 लाख रुपये के बीच है।

Hyundai Aura पर बेनिफिट्स

Hyundai Aura के S CNG, SX CNG और Corporate CNG वेरिएंट पर नवंबर 2026 में 35,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। Hyundai Aura की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 8.67 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें- Diwali पर Hyundai Creta पर आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, पूरे ₹1.20 लाख सस्ते में मिल रही

डिस्क्लेमर: ये ऑफर्स और बेनिफिट्स शहर के अनुसार बदल सकते हैं और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर हैं। सटीक जानकारी के लिए स्थानीय Hyundai डीलर से संपर्क करें।

सोर्स- हुंडई वेबसाइड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।