विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Bayon नाम से आएगी नई एसयूवी; हो गई नाम की घोषणा, कब होगी लॉन्‍च?

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:10 PM (IST)

वाहन निर्माता हुंडई की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को लॉन्‍च करने की तैयारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इसके साथ और किस तरह की जानकारी निर्माता की ओर से दी गई है। इस एसयूवी को भारत में कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैंं।

Hyundai Bayon होगी लॉन्‍च

हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी के तौर हुंडई बेयोन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले निर्माता ने औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के नाम की घोषणा कर दी है।

सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर

निर्माता की ओर से एसयूवी के नाम की औपचारिक घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर टीजर को भी जारी किया है। जिसमें एसयूवी के नाम की जानकारी दी गई है।

क्‍या मिली जानकारी

टीजर में नाम के साथ ही लिखा है कि नाम ही पहला सुराग हो सकता है। पहली छाप। किसी ऐसी चीज़ का पहला छोटा सा संकेत जिसके बारे में आप जल्द ही और भी बहुत कुछ जानने वाले हैं। और अब आखिरकार आप इसे जान सकते हैं। यह है हुंडई बेयोन।

लोग दे रहे प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर टीजर जारी होने के साथ ही लोग भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि हम इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसके लॉन्‍च की तारीख की जानकारी मांग रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसके टीजर पर 300 से ज्‍यादा लाइक मिल चुके हैं।

कब होगी लॉन्‍च

हुंडई की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में अगले महीने तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में इस क्रॉसओवर एसयूवी को आठ से 10 लाख रुपये के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसे क्रेटा के नीचे ऑफर किया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

Hyundai Bayon को भारत में Maruti Suzuki Fronx, Toyota Taisor, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon जैसी एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Hyundai Creta की नई जेनरेशन का लॉन्‍च जल्‍द होगा, टेस्टिंग के दौरान दिखी यूनिट से मिली क्‍या जानकारी