विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Creta की नई जेनरेशन का लॉन्‍च जल्‍द होगा, टेस्टिंग के दौरान दिखी यूनिट से मिली क्‍या जानकारी

Published: Sun, 13 Sep 2026 04:00 PM (IST)

वाहन निर्माता हुंडई की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta को ऑफर किया जाता है। निर्माता जल्‍द ही इस एसयूवी के Facelift को लॉन्‍च कर सकती है। इसके पहले इसकी टेस्‍टिंग की जा रही है। टेस्‍टिंग की जा रही यूनिट को हाल में देखा गया है। इससे किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई Hyundai Creta

हुंडई की ओर से नई जेनरेशन क्रेटा को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही स्‍पेन में देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को हाल में ही स्‍पेन में भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान एसयूवी को टोइंग डायनो के साथ टेस्‍ट किया जा रहा है। जिससे यह पता चल सकता है कि एसयूवी कितना वजन अपने साथ लेकर जा सकती है। नई एसयूवी को सीधा और सपाट फ्रंट मिल सकता है। इसके साथ बॉक्‍सी डिजाइन दिया जा सकता है। एसयूवी में नए डिजाइन वाले एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, फ्लश डोर हैंडल, नए अलॉय व्‍हील्‍स को दिया जाएगा। इसमें एच आकार के डिजाइन में टेल लाइट्स को दिया जा सकता है।

मिलेगी हाइब्रिड तकनीक

निर्माता ने अभी औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्‍मीद है कि नई जेनरेशन क्रेटा को हाइब्रिड इंजन के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसमें नया 1.6 लीटर की क्षमता का स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स

हुंडई की ओर से नई जेनरेशन क्रेटा में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, नया इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, एंबिएंट लाइट, प्‍लीओस कनेक्‍ट जैसे कुछ नए फीचर्स को ओटीए के जरिए भी दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

हुंडई की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इस एसयूवी की नई जेनरेशन के लॉन्‍च की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 2027 की पहली तिमाही में लॉन्‍च किया जा सकता है।