विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai ला रही नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV, दे सकती है 20-25km का माइलेज, XUV7XO और Safari को देगी टक्कर

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:45 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 11:51 AM (IST)

Hyundai की नई Ni1i सात-सीटर हाइब्रिड SUV टेस्टिंग में दिखी। इसमें संभावित 1.6-लीटर इंजन होगा और मुकाबला Mahindra XUV7XO से होगा।

हुंडई की नई 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी

हुंडई की नई 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai की नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी की इस अपकमिंग SUV को पहली बार दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फिलहाल इसका कोडनेम Ni1i बताया जा रहा है। सामने आई स्पाई तस्वीरों में SUV पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढकी हुई है। हालांकि, Hyundai ने अभी तक इसके नाम, इंजन और लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

पहली बार सामने आई Hyundai Ni1i की झलक

Hyundai की नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV को दक्षिण कोरिया में देखी गई है। तस्वीरों में इसका प्रोटोटाइप भारी कैमोफ्लाज के साथ नजर आता है। इसके बावजूद SUV की लंबाई, ऊंची बॉडी और पीछे की तरफ दिए गए डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह मॉडल Hyundai की मौजूदा Creta और Alcazar से अलग, ज्यादा बड़ी और दमदार SUV के तौर पर तैयार किया जा सकता है। सितंबर 2024 में भी Hyundai की Alcazar से ऊपर पोजिशन होने वाली बड़ी पेट्रोल-हाइब्रिड SUV की योजना से जुड़ी रिपोर्ट सामने आई थी।

HEV स्टिकर से हाइब्रिड इंजन का सिंग्नल

इस प्रोटोटाइप की सबसे खास बात इसकी बॉडी पर लगा HEV स्टिकर है। HEV का मतलब Hybrid Electric Vehicle होता है, जो इस SUV में हाइब्रिड पावरट्रेन दिए जाने की संभावना को मजबूत करता है। इसके अलावा, गाड़ी पर C122 टेस्ट आइडेंटिफिकेशन नंबर भी दिखाई देता है। यही नंबर बोनट पर लगे एक दूसरे स्टिकर पर भी मौजूद है। बॉडी पर दिया गया चेसिस नंबर KMH से शुरू होता है, जो Hyundai के कोरियाई मैन्युफैक्चरर आइडेंटिफिकेशन के अनुरूप है। इसके व्हील सेंटर कैप पर भी Hyundai की ब्रांडिंग दिखाई देती है।

1.6-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन की उम्मीद

रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai की इस अपकमिंग 7-सीटर SUV में पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। हालांकि, अभी इसके इंजन की क्षमता, इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी और पावर आउटपुट से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि कंपनी इसमें अपना 1.6-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड सेटअप इस्तेमाल कर सकती है। हाइब्रिड तकनीक को देखते हुए Hyundai की इस नई SUV से बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी की उम्मीद की जा सकती है। अनुमान है कि इसका माइलेज करीब 20-25 kmpl तक हो सकता है।

JK Tyre के टायर दिखाई दिए

स्पाई तस्वीरों में इस SUV के टायर भी खास ध्यान खींचते हैं। प्रोटोटाइप में 245/60 R18 साइज के टायर दिए गए हैं, जिन्हें डार्क फिनिश वाले अलॉय व्हील्स के साथ देखा गया है। टायर की साइडवॉल पर JK Tyre की ब्रांडिंग और Ranger H/T मार्किंग साफ नजर आती है। JK Tyre भारत की कंपनी है और इस तरह के टायरों का इस्तेमाल इस SUV के भारत-केंद्रित प्रोजेक्ट होने की संभावना को बल देता है। हालांकि, केवल भारतीय ब्रांड के टायर इस्तेमाल किए जाने से यह तय नहीं होता कि SUV का उत्पादन भारत में ही होगा या इसे किस बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

बॉक्सी डिजाइन और बड़ा रियर प्रोफाइल

कैमोफ्लाज के बावजूद SUV का ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक समझ आता है। इसमें ऊंची बॉडी, फ्लैट रूफलाइन और सीधे किनारों वाला डिजाइन दिखाई देता है। पीछे की तरफ लगभग सीधा टेलगेट दिया गया है, जबकि बड़ा रियर सेक्शन इसके तीन-रो लेआउट की संभावना के अनुरूप नजर आता है। इसके अलावा, स्क्वायर व्हील आर्च, मोटी बॉडी क्लैडिंग, बड़े आयताकार ORVM और एंगुलर अलॉय व्हील्स इसे रग्ड SUV लुक देते हैं। इसका डिजाइन Creta और Alcazar से अलग रखते हुए ज्यादा चौड़ा और सीधा SUV स्टांस देने पर फोकस किया जा सकता है।

Mahindra XUV7XO से होगा मुकाबला

Hyundai पहले से Creta के जरिए 4.2 से 4.5 मीटर वाले SUV सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी रखती है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुई Bayon से कंपनी के SUV पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब कंपनी की अगली बड़ी योजना 4.5 मीटर से ज्यादा लंबाई वाले SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की हो सकती है। इसी सेगमेंट में Hyundai की नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV को उतारे जाने की संभावना है। यहां Mahindra की Scorpio/N और XUV7XO जैसी SUVs पहले से मौजूद हैं। ऐसे में XUV7XO इस नई Hyundai SUV की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बन सकती है।

2027 या 2028 में हो सकती है लॉन्च

Hyundai की यह SUV कंपनी की भारत में विस्तार योजनाओं का हिस्सा मानी जा रही है। Hyundai की योजना 2030 तक 26 नए मॉडल और अपडेट पेश करने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ni1i का उत्पादन Talegaon में किया जा सकता है और इसकी लॉन्चिंग 2027 के आखिर या 2028 में संभावित है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- 5.80 लाख की कीमत 19-27km तक माइलेज और 6 एयरबैग्स, मिडिल क्लास फैमिली के बेस्ट है ये 5-सीटर कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।