विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5.80 लाख की कीमत 19-27km तक माइलेज और 6 एयरबैग्स, मिडिल क्लास फैमिली के बेस्ट है ये 5-सीटर कार

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:00 AM (IST)

Affordable 5 Seater Car: अगर आप अपनी छोटी 5 लोगों की फैमिली के लिए एक सस्ती लेकिन बेहतरीन माइलेज और सेफ्टी फीचर्स वाली गाड़ी की तलाश में हैं तो यह विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में देश में 10 लाख रुपए के अंदर वाली कई 5-सीटर गाड़ियां मौजूद हैं जिनकी कीमत भले ही कम हो लेकिन फीचर्स में कोई समझौता नहीं करती। पहले सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और 6 एयरबैग्स जैसी सुविधाएं महंगी गाड़ियों में आती थीं लेकिन अब बजट कारों में भी आ रही है। ऐसी ही एक सस्ती 5-सीटर कार है Hyundai Exter Facelift जिसकी कीमत 5.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और CNG पर 25 से भी ज्यादा का माइलेज देती है।

Hyundai Exter Facelift इंजन

इस गाड़ी में 1.2 लीटर 4 सिलिंडर Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82-83bhp की पावर और 113.8nm तक का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है 1.2L बाई-फ्यूल Kappa पेट्रोल + CNG इंजन जो 69PS की पावर औऱ 95.2nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसके चुनिंदा ट्रिम्स में डुअल-सिलिंडर Hy-CNG Duo सेटअप भी मिलता है।

Hyunda Exter Faelift में 5-स्पीड मैनुअल या स्मार्ट ऑटो AMT गियरबॉक्स मिलता है जिसके कुछ वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। इस कार में 37L का फ्यूल टैंक और 60 लीटर की CNG टैंक मिलती है। वहीं, इसका क्लेम्ड ARAI माइलेज पेट्रोल के लिए 19.2 से 19.4kmpl और CNG के लिए 27.1km/kg है।

hyundai exter facelift car

Exter Facelift डाइमेंशन और साइज

इसकी लंबाई 3,830mm, चौड़ाई 1,723mm और ऊंचाई 1,643mm है। इसका व्हीलबेस 2,450mm का है। Hyundai Exter Facelift में 5 सीटें मिलती हैं और पेट्रोल वेरिएंट्स में 391 लीटर और CNG में 225 लीटर की बूट स्पेस मिलती है। इसके अलावा, इसमें आगे McPherson स्ट्रट और पीछे कपल्ड टॉर्शन बीम एक्सल सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेक के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

hyundai exter facelift boot

सेफ्टी और फीचर्स

Hyundai Exter Facelift में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं। साथ ही इसमें ABS के साथ EBD, ESC, VSM, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसके चुनिंदा हायर ट्रिम्स में रियर पार्किंग कैंरा, TPMS और डुअल-डैशकैम भी जुड़ जाते हैं।

वहीं, फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्र्रूमेंट क्लस्टर, Bluelink कनेक्टेड फीचर्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और रियर AC वेंट्स मिलते हैं।

hyundai exter facelift interior

कितनी है कीमत?

यहां नीचे इसके हर वेरिएंट की एक्स-शोरूम की लिस्ट दी गई है:

Variant 1.2L Petrol MT 1.2L Petrol AMT 1.2L CNG MT
HX2 ₹5.80 lakh — ₹7.00 lakh
HX3 ₹6.24 lakh ₹6.91 lakh ₹7.44 lakh
HX4 ₹7.22 lakh — ₹8.27 lakh
HX4+ — ₹8.06 lakh —
HX6 ₹7.95 lakh ₹8.55 lakh ₹8.94 lakh
HX8 ₹8.36 lakh ₹9.08 lakh ₹9.41 lakh
HX10 — ₹9.42 lakh —

 यह भी पढ़ें- 10 लाख से कम कीमत में 27km का माइलेज और ABS जैसे फीचर्स, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।