विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Auto Expo 2025 में Honda ने शोकेस किए Electric Scooter Honda Activa E और QC1, जानें कितनी है रेंज और कीमत

Published: Mon, 20 Jan 2025 04:00 PM (IST)

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में दो नए Electric Scooters को पेश किया गया ...और पढ़ें

Honda ने Auto Expo 2025 में की इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की कीमतों की घोषणा, जानें डिटेल।
Honda ने Auto Expo 2025 में की इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की कीमतों की घोषणा, जानें डिटेल।

HighLights

  1. Honda ने Auto Expo 2025 में की दोनों इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की कीमतों की घोषणा
  2. Honda Activa E की एक्‍स शोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये से शुरू की गई है
  3. Honda QC1 को भारतीय बाजार में 90 हजार रुपये की कीमत पर लाया गया

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच Bharat Mobility 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत हो रहे Auto Expo 2025 में कई बेहतरीन वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। Honda मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया की ओर से इस दौरान अपने Electric Scooters के तौर पर पेश किए गए Honda Activa E और Honda QC1 की कीमतों का एलान कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितनी रेंज के साथ इसे लाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Auto Expo 2025 में हुई कीमतों की घोषणा

Honda Motorcycle और Scooter India (HMSI) की ओर से Auto Expo 2025 के दौरान नवंबर 2024 में पेश किए गए Honda Activa E और QC 1 Electric Scooters की कीमतों की घोषणा कर दी गई है। कंपनी की ओर से इनको कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया गया है।

Honda Activa E Features and Range

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें 1.5kW की क्षमता की दो बैटरी को दिया गया है। जिससे इसे 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। जिससे Honda Activa E को 102 किलोमीटर की रेंज मिलती है। Honda Activa E को 0-60 किलोमीटर की स्‍पीड हासिल करने में 7.3 सेकेंड का समय लगता है। इसमें राइडिंंग के लिए ईकॉन, स्‍टैंडर्ड और स्‍पोर्ट मोड्स को दिया गया है। इसमें लगी हुई बैटरी 6 kW की पीक पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ACTIVA e में तीन राइडिंग मोड हैं, जो Econ, Standard और Sport है। इसमें कंपनी की ओर से सात इंच स्‍क्रीन, होंडा रोड सिंग ड्यूो एप को दिया है  जिससे ओटीए अपडेट, कॉल, सर्विस के लिए उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें बड़ी सीट, स्‍मार्ट की, यूएसबी सी और हुक, स्‍मार्ट कनेक्टिवटी, इनबिल्‍ट जीपीएरस, डे और नाइट मोड, नेविगेशन, जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Honda QC1 Features and Range

Honda QC1 को 1.5 KWh की क्षमता का फिक्‍स बैटरी के साथ लाया गया है। इसको फुल चार्ज के बाद 80 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। स्‍कूटर को 330 वॉट के ऑफ बोर्ड चार्जर से घर पर चार घंटे में 0-80 फीसदी और छह घंटे में 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। इसकी अधिकतम पावर रेटिंग 1.8 kW और अधिकतम टॉर्क 77 Nm है। इसमें पांच इंच की स्‍क्रीन को दिया गया है। इसके अलावा इसमें 26 लीटर की क्षमता का अंडर सीट स्‍टोरेज को दिया गया है। इसे पर्ल सेरेनिटी ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, मैट फॉगी सिल्वर मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल शैलो ब्लू कलर ऑप्शन में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्लासी रियर-व्यू मिरर, स्टाइलिश 12-इंच फ्रंट एलॉय व्हील दिए गए हैं।

Honda Activa E Price

होंडा की ओर से एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत को 1.51 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत इसके Road Sync Duo वेरिएंट की है। इसके अलावा इसके सामान्‍य वेरिएंट को 1.17 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह कीमतें बेंगलुरू शहर की हैं।

Honda QC 1 Price

होंडा के फिक्‍स्‍ड बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Honda QC1 की एक्‍स शोरूम कीमत 90 हजार रुपये रखी गई है।

वारंटी और सर्विस

कंपनी की ओर से दोनों ही Electric Scooters पर तीन साल की वारंटी को दिया जा रहा है। इसके साथ ही केयर पैकेज के तहत पहले साल में तीन फ्री सर्विस और एक साल की रोड साइड असिस्‍टेंस को भी दिया जाएगा। वहीं Honda Care Plus Package में 9900 रुपये देने पर चार साल की अतिरिक्‍त एएमसी, दो साल की अतिरिक्‍त वारंटी और चार साल की अतिरिक्‍त रोड साइड असिस्‍टेंस को भी दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।