छोटी हाइट वालों की पसंदीदा बाइक Honda Rebel 300 की डिलीवरी शुरू, बिना क्लच दबाए गियर बदलने जैसे फीचर्स से लैस
Honda Rebel 300 की भारत में डिलीवरी शुरू हुई। बाइक Standard और E-Clutch वेरिएंट ऑफर की जा रही है।

भारत में शुरू हुई Honda Rebel 300 की डिलीवरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जो लोग Honda Rebel 300 को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने इस नई क्रूजर मोटरसाइकिल की भारत में डिलीवरी शुरू दी है। पहली खेप में बाइकक खरीदने वाले कुछ लोगों को उनकी मोटरसाइकिल की चाबी सौंप दी गई है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में एक ग्राहक सिल्वर कलर की Honda Rebel 300 के साथ नजर आ रहा है। डिलीवरी के दौरान ग्राहक को Honda की ओर से औपचारिक चाबी भी सौंपी गई। यह डिलीवरी इस बात का संकेत है कि भारत में बाइक की बिक्री के बाद अब इसकी रिटेल डिलीवरी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Honda Rebel 300 किन खास फीचर्स के साथ आती है?
अगस्त 2026 में लॉन्च हुई थी Honda Rebel 300
-1794206470625.webp)
होंडा ने अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में Honda Rebel 300 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट Standard और E-Clutch में लॉन्च की है। Standard वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपये और E-Clutch वेरिएंट की कीमत 2.62 लाख रुपये है। दोनों वेरिएंट की कीमत में 40,000 रुपये का अंतर है। बुकिंग शुरू होने के बाद से ही इस मोटरसाइकिल को लेकर ग्राहकों में दिलचस्पी बनी हुई थी।
Honda Rebel 300 का इंजन
Honda Rebel 300 में 286.01 cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000 rpm पर 27.6 PS की पावर और 6,250 rpm पर 24.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस मोटरसाइकिल की खास बात यह है कि Standard और E-Clutch दोनों वेरिएंट में यही इंजन और गियरबॉक्स मिलता है। यानी ग्राहकों को वेरिएंट चुनते समय इंजन की क्षमता में किसी तरह का अंतर नहीं मिलता। दोनों मॉडल के बीच मुख्य अंतर क्लच ऑपरेशन की सुविधा और वजन का है।
Finally got my Honda Rebel 300 STD – Matte Steel Silver!
by u/ajendra9111 in hondarebel
E-Clutch वेरिएंट के खास फीचर्स
Honda Rebel 300 के E-Clutch वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका क्लचलेस गियर ऑपरेशन है। इस तकनीक की मदद से राइडर क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना बाइक को आगे बढ़ा सकता है, रोक सकता है और गियर बदल सकता है। हालांकि, गियर बदलने के लिए फुट शिफ्टर का इस्तेमाल करना होता है। इसके साथ ही राइडर चाहे तो पुराने तरीके से क्लच लीवर का इस्तेमाल भी कर सकता है। Standard वेरिएंट का वजन 173 किलोग्राम है, जबकि E-Clutch वेरिएंट का वजन 176 किलोग्राम है। इस तरह E-Clutch मॉडल का वजन स्टैंडर्ड मॉडल से 3 किलोग्राम ज्यादा है।
Honda Rebel 300 के फीचर्स
स्पेसिफिकेशन | Honda Rebel 300 |
|---|---|
इंजन | लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर |
इंजन क्षमता | 286.01 cc |
अधिकतम पावर | 20.3 kW / 27.6 PS @ 8,000 rpm |
अधिकतम टॉर्क | 24.5 Nm @ 6,250 rpm |
फ्यूल सिस्टम | फ्यूल इंजेक्शन |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड |
क्लच (Standard) | असिस्ट और स्लिपर क्लच |
क्लच (E-Clutch) | E-Clutch के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच |
लंबाई | 2,200 mm |
चौड़ाई | 808 mm |
ऊंचाई | 1,125 mm |
व्हीलबेस | 1,506 mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 129 mm |
सीट की ऊंचाई | 690 mm |
कर्ब वेट (Standard) | 173 किलोग्राम |
कर्ब वेट (E-Clutch) | 176 किलोग्राम |
फ्यूल टैंक क्षमता | 11.2 लीटर |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक |
रियर सस्पेंशन | ट्विन शॉक एब्जॉर्बर |
फ्रंट टायर | 130/90-16 M/C 67H |
रियर टायर | 150/80-16 M/C 61H |
ABS | डुअल-चैनल |
हेडलैंप / टेल लैंप | LED |
इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले | TFT |
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी | हां |
नेविगेशन | टर्न-बाय-टर्न |
USB चार्जिंग पोर्ट | Type-C |
इसके दोनों वेरिएंट में 690 mm की सीट हाइट दी गई है। इसके अलावा मोटरसाइकिल में 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो Honda Rebel 300 में TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है। इसके साथ Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS मौजूद है। इस तरह कंपनी ने मोटरसाइकिल में जरूरी कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स को भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Honda ने मोटरसाइकिलों के लिए पेश किया ADAS, राइडर्स को मिलेंगे 10 एडवांस फीचर्स