Honda Elevate Facelift भारत में लॉन्च: 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, i VTEC पेट्रोल इंजन और कई एडवांस फीचर्स
Honda Elevate Facelift: होंडा ने अपनी लोकप्रिय एलिवेट SUV का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है जिसमें नया डिजाइन, नए फीचर्स और दमदार इंजन मिलता है।
-1791296541776-1791296584627_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Honda Elevate Facelift को लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपए है। साल 2023 में लॉन्च की गई इस मिडसाइज SUV में यह पहला बड़ा अपडेट है। इस नई एलिवेट में बाहर और अंदर कई बदलाव किए गए हैं और साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं लेकिन इसमें मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, इसकी प्री-बुकिंग 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी।
वेरिएंट और लाइनअप
Honda Elevate Facelift अपडेटेड लाइनअप में SV, V, VX, ZX और नया ZX+ ट्रिम शामिल है और साथ ही ZX+ Black वर्जन भी है। सितंबर 2023 में पहली बार पेश की गई एलिवेट को अब मिडसाइज SUV सेगमेंट में टक्कर देने के लिए और अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक इक्विपमेंट पैकेज मिला है।
वेरिएंट और कीमत
Honda Elevate Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत SV ट्रिम के लिए 11.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जो पिछले मॉडल जितनी ही है। V और VX ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमतें 12.29 लाख रुपए और 13.93 लाख रुपए से शुरू होती हैं। वहीं, ZX की एक्स-शोरूम कीमत 15.39 लाख रुपए और ZX+ की एक्स-शोरूम कीमत 16.80 लाख रुपए से शुरू होती है।
कैसा है डिजाइन?
Facelift में एक नया डिजाइन किया गया फ्रंट Fascia दिया गया है जिसकी स्टाइलिंग टोक्यो ऑटो सैलून 2026 में शोकेस Honda WR-V TrailSport HRC Concept की याद दिलाती है। कनेक्टेड ट्राई-बार LED लाइटिंग सिग्नेचर के नीचे एक बड़ी मेश ग्रिल दी गई है जबकि Honda का लोगो बोनट के अगले हिस्से पर आ गया है।
ग्लॉस-ब्लैक डिटेलिंग, अपडेटेड हेडलैंपराउंड और एक नया डिजाइन किया गया बंपर इसके सामने के हिस्से को एक शार्प लुक देते हैं। फॉग-लैंप हाउसिंगल और निचले बंपर के आसपास के कॉन्ट्रैक्टिंग एलिमेंट्स इस अपडेटेड SUV को अलग पहचान देते हैं।
यह भी पढ़ें- Skoda Slavia Facelift भारत में लॉन्च, मिला 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 2 नए कलर ऑप्शन और एडवांस फीचर्स
रिय डिजाइन और लाइटिंग
पीछे की तरफ, कनेक्टेड LED टेल लैंप सेंट्रोल होंडा लोगो तक फैले हुए हैं जबकि बंपर और स्किड-प्लेट ट्रीटमेंट को भी बदला गया है। कनेक्टेड फ्रंट और रियर लाइटिंग VX ट्रिम में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन में Crystal Black Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Meteoroid Gray Metallic, Lunar Silver Metallic और Platinum White Pearl शामिल हैं।
डुअल-टोन कलर विकल्पों में Nordic Forest Pearl, Radiant Red Metallic और Platinum White Pearl शामिल हैं।
डैशबोर्ड और इंटीरियर डिजाइन
अंदर की तरफ, डैशबोर्ड के पिछले फॉक्स-वुड ट्रीटमेंट की जगह अब आइवरी और ब्लैक थीम के साथ एक नया डिजाइन दिया गया है। हाई-ट्रिम्स में सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और डोर सरफेस, ग्लॉस-ब्लैक गार्निश और परफोरेटेड आइवरी लेदर सीटें मिलती हैं। वहीं, रैपअराउंड एंबिएंट लाइटिंग डैशबोर्ड और दरवाजों तक फैली हुई है।
ZX पर फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें पेश की गई हैं जबकि नया ZX+ रियर वेंटिलेटेड सीटें जोड़ता है जिसे Honda ने सेगमेंट-फर्स्ट फीचर बताया है। ZX+ में 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और 4-वे पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट भी मिलती है।
एक्सटीरियर और इंटीरियर लुक
ZX+ Black ग्लॉस-ब्लैक 17-इंच अलॉय व्हील्स के साथ एक अलग लुक देता है। इसमें ऑल ब्लैक केबिन, ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री और ब्लैक-फिनिश इंटीरियर गार्निश व नॉब्स दिए गए हैं।
क्या मिले फीचर्स?
नए ZX+ ट्रिम में 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर जोड़े गए हैं। Honda का LaneWatch कैमरा VX में मिलता है जबकि ZX में 10.25 इंच का टचस्क्रीन और 8-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, वन-टच इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और VX पर ऑटोमैटिक क्लीन-एयर फंकशन के साथ PM 2.5 एयर-क्वालिटी डिस्प्ले शामिल हैं। ZX में ऑटो-डिमिंग इंटीरियर मिरर और कैपेसिटिव-टच केबिन स्पॉट लैंप जोड़े गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स
Honda Sensing के Adaptive Cruise Control में लो-स्पीड फॉलो जोड़ा गया है जो CVT वर्जन पर लागू होता है। इस सेफ्टी सूट में कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, लेन-कीपिंग असिस्टेंस, रोड-डिपार्चर मिटिगेशन, ऑटो हाई बीम और लीड-कार डिपार्चर नोटिफिकेशन भी शामिल हैं। V ट्रिम से CVT वेरिएंट में रियर डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो ब्रेक होल्ड दिए गए हैं।
V ट्रिम में दो रियर USB-C पोर्ट, एक रिवर्सिंग कैमरा और तीन साल की सब्सक्रिप्शन के साथ Honda Connect भी जोड़ा गया है।
इंजन और ट्रांसमिशन
Elevate में वही 1.5 लीटर 4 सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेज i-VTEC पेट्रोल इंजन जारी है जो 121 PS की पावर और 145nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और एक CVT शामिल हैं जिसमें लोगू होने वाल CVT वेरिएंट पर पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं।
