भारत में इन 11 वजहों से Honda CB300R बटोर रही है सुर्खियां
Honda (होंडा) भारत में जल्द अपनी CB300R को लॉन्च करने जा रही है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Honda (होंडा) भारत में जल्द अपनी CB300R को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी इस रेट्रो मॉडर्न स्पोर्ट्स बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है। बाइक को Honda (होंडा) के चुनिंदा डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है। आज हम आपको कंपनी के मुताबिक इस बाइक को CKD रूट के जरिए भारत में लाया जाएगा।
कब होगी लॉन्च?
Honda (होंडा) ने अपनी नई बाइक की लॉन्च को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे इस साल के मार्च महीने में लॉन्च कर सकती है।
बुकिंग
कंपनी ने इसकी बुकिंग कुछ चुनिंदा डीलरशिप्स पर 5,000 रुपये से शुरू कर दी है।
डायमेंशन और वजन
Honda CB300R में सीट की ऊंचाई 779 मिलीमीटर होगी और इसका कर्ब वजन 143 किलोग्राम होगा।
फ्यूल क्षमता
Honda CB300R में 10 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया जाएगा। होंडा का दावा है कि उसकी यह बाइक एक बार टैंक फुल कराने पर 300km तक चल जाएगी।
परफॉर्मेंस
Honda CB300R में पावर के लिए 286 सीसी, DOHC, सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा। जो 8500 आरपीएम पर 30.9 bhp की मैक्सिमम पावर और 7500 आरपीएम पर 27.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
Honda CB300R का इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस होगा।
ब्रेकिंग फीचर्स
Honda CB300R के फ्रंट में 296 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल चैनल ABS से लैस होगी।
सस्पेंशन
Honda CB300R के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का इन्वर्टेड फॉर्क्स और 7-स्टेप एडजेस्टेबल मनोशॉक सस्पेंशन भी दिया जा सकता है।
कलर वेरिएंट
Honda CB300R दो कलर वेरिएंट में लॉन्च हो सकती है। इसमें मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक और रेड कलर शामिल हैं।
किनसे होगा मुकाबला?
Honda CB300R का भारतीय बाजार में Royal Enfield Interceptor 650, KTM 390 Duke और BMW G 310 R से मुकाबला होगा।
क्या होगी कीमत?
Honda CB300R की अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपए के आस-पास होगी।
यह भी पढ़ें:
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स
सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल