Fortuner को टक्कर देने आ रही Honda की नई SUV, हाइब्रिड तकनीक और प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस
Honda Avancier तीन रो वाली प्रीमियम SUV है, जिसमें नया हाइब्रिड सिस्टम, दमदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और e-AWD तकनीक मिलती है।

Honda Avancier SUV

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda ने अपनी नई फुल-साइज SUV Avancier को पेश किया है। अब कंपनी ने Honda Global के YouTube चैनल पर इसका नया वीडियो जारी किया है, जिसमें SUV के एक्सटीरियर, इंटीरियर और तकनीक की जानकारी दी गई है। यह Honda की अगली जनरेशन के हाइब्रिड प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन पर आधारित पहली SUV है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।
Honda Avancier का डिजाइन
इसके फ्रंट में स्लिम LED DRL, स्प्लिट हेडलैंप, बड़ी ग्रिल और दमदार बंपर दिया गया है। साइड में हॉरिजॉन्टल डिजाइन, 20-इंच के बड़े व्हील और पॉप-आउट डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके पीछे की तरफ H-इंस्पायर्ड LED टेललैंप के साथ कनेक्टिंग LED बार, रूफ स्पॉइलर और झुकी हुई रियर विंडशील्ड दिया गया है। यह सब मिलाकर इसे एक दमदार SUV का लुक देने का काम करते हैं।
-1795442411081.webp)
Honda Avancier का डायमेंशन
Honda Avancier तीन रो वाली SUV है, जिसकी लंबाई 4,960 mm, चौड़ाई 1,950 mm और ऊंचाई 1,690 mm है। यह Toyota Fortuner से लंबी और चौड़ी है। होंडा अपनी इस नई SUV को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाया है।
-1795442427019.webp)
Honda Avancier का इंटीरियर
Honda Avancier का केबिन लाउंज-स्टाइल डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसमें प्रीमियम मटीरियल, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके डैशबोर्ड के सेंटर में बड़ी सी टचस्क्रीन दी गई है। इसमें एडवांस कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल और आसान यूजर इंटरफेस दिया गया है, ताकि इसे चलाना काफी आसान हो। इसमें तीन रो में लोगों के बैठने के लिए जगह दी गई है।
-1795442477566.webp)
Honda Avancier के फीचर्स
इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाला 12-स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और सभी रो में AC वेंट दिए गए हैं। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, लेदराइट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड और हीटेड सीटें, मेमोरी फंक्शन वाली इलेक्ट्रिक सीटें, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और Level 2 ADAS के भी फीचर्स दए गए हैं। इसमें रिमोट इन-कैबिन व्यू और रिमोट सराउंड-व्यू फंक्शन भी मिलता है।
-1795442492968.webp)
Honda Avancier का इंजन
- Honda Avancier की सबसे बड़ी खासियत इसका नया डुअल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम है। कंपनी ने इसमें हल्की और छोटे आकार वाली हाइब्रिड पावर यूनिट का इस्तेमाल किया है, जिसे बेहतर थर्मल एफिशिएंसी और रिस्पॉन्स के लिए तैयार किया गया है।
- इस SUV में 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ e-CVT गियरबॉक्स दी गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इंजन की सटीक पावर और टॉर्क का खुलासा नहीं किया है। इसमें e-AWD सिस्टम भी मिलता है, जो आगे और पीछे के मोटर को कंट्रोल करता है।
इन देशों के बाजारों के लिए बनाई गई है Avancier
Honda Avancier को मुख्य रूप से चीन, थाईलैंड और जापान जैसे बाजारों के लिए तैयार किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत, विस्तृत इंजन स्पेसिफिकेशन और अन्य बाजारों में लॉन्च की जानकारी साझा नहीं की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।