विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda ने पेश की नई हाइब्रिड SUV Avancier, मिलेगा 12-स्पीकर सिस्टम और OTA अपडेस्ट जैसे फीचर्स

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:00 PM (IST)

Honda Avancier SUV: Honda ने नई 3-रो Avancier SUV पेश की है जो नेक्स्ट-जेन हाइब्रिड सिस्टम और DualPower eAWD के साथ आती है। इसे खास तौर पर थाईलैंड, जापान और चीन में उतारा जाएगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda ने अपनी नई Avancier को पेश किया है जो एक 3-रो SUV है और इसमें नेक्स्ट-जेन हाइब्रिड सिस्टन, नया मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म और ब्रांड का नया H लोगो दिया गया है। एक ऑनलाइन वर्ल्ड प्रीमियर के जरिए पेश की गई Avancier को मुख्य रूप से थाईलैंड, जापान और चीन समेत कई एशियाई बाजारों में उतारा जाएगा। इस SUV में Honda न DualPower eAWD सिस्टम को पहली बार पेश किया है जो आगे और पीछे के पहियों को चलाने के लिए अलग-अलग इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करता है।

कैसा है इसका डिजाइन?

Avancier में बड़े ग्रिल के साथ पतली मल्टीफंक्शन फ्रंट लाइट्स दी गई हैं। इसके साइड प्रोफाइल में सीधी शोल्डर लाइन और क्लीन बॉडी पैनल्स मिलते हैं। पीछे की तरफ एंगुलर कॉम्बिनेशन लैंप्स में सीधी लाइनों में राइट-एंगल डिटेलिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें फ्लश डोर हैंडल, स्लिन टेलगेट स्पॉइलर और हिडन रियर वाइपर भी देखने को मिलता है।

honda avancier suv design

Honda Avancier SUV इंटीरियर डिजाइन

इसके इंटीरियर में एक बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन में गाड़ी के कई फंक्शन दिए गए हैं जिससे डैशबोर्ड पर फिजिकल स्विच कम हो जाते हैं। कॉलम-माउंटेड गियर सिलेक्टर से सेंटर कंसोल पर काफी जगह बचती है। इसके केबिन में एंबिएंट लाइटिंग और थर्ड-रो तक फैली हुई पैनोरमिक रूफ शामिल हैं। सेकंड-रो में हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें, बड़े हेडरेस्ट और मजबूत आउटर आर्मरेस्ट मिलते हैं।

Honda का कहना है कि थर्ड-रो में अंदर जाने और बाहर निनकलने को आसान बनाने के लिए उसने डोर-सिल के आकार और बाकी एंट्री-पॉइंट्स में भी बदलाव किया है।

honda avancier design

इंटीरियर और फीचर्स

Avancier में Dolby Atmos के साथ 12-स्पीकर वाला Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है। वॉयस रिकग्निशन की मदद से इसमें बैठे हुए लोग एयर कंडीशनिंग जैसे फंक्शन को चला सकते हैं। Honda को इसमें रिमोट इन-केबिन और रिमोट सराउंड व्यू देने की भी उम्मीद है। इन फीचर्स से स्मार्टफोन के जरिए खड़ी गाड़ी के अंदर और आसपास का हिस्सा देख सकेंगे।

इस SUV में OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स का सपोर्ट मिलेगा और Honda खरीदने के बाद एक्सट्रा सुविधा वाले फीचर्स भी लाने की योजना बना रही है।

honda avancier interior

नेक्स्ट-जेन हाइब्रिड सिस्टम

Avancier Honda के नेक्स्ट-जेनरेशन हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल करने वाला पहला मॉडल है जिसे इसकी मौजूदा टू-मोटर तकनीक से बनाया गया है। इसमें मिलने वाली इंजन की पावर या सिस्टम के आउटपुट की कोई भी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की है। DualPower eAWD आगे और पीछे के एक्सल के लिए अलग-अलग मोटर जोड़ता है जिससे उनी ड्राइविंग फोर्स को कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- VinFast VF 6 इलेक्ट्रिक SUV का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, 510 किमी तक की मिलेगी क्लेम्ड रेंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।