नवरात्रि से शुरू हुई होंडा एक्टिवा 125 BSVI की डिलीवरी, लोगों से मिल रहा अच्छा रिस्पांस
होंडा एक्टिवा 125 BSVI की डिलीवरी कंपनी ने नवरात्रि के पहले दिन से ही शुरू कर दी है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा एक्टिवा 125 BSVI की डिलीवरी कंपनी ने नवरात्रि के पहले दिन से ही शुरू कर दी है। यह कंपनी का पहला BS-VI टू-व्हीलर है। एक भव्य नोट पर फेस्टिव सीजन की शुरुआत करते हुए BSVI 125 की चाबी नई दिल्ली में अपने पहले ग्राहक कंपनी ने अंकुर अरोड़ा को सौंपी। नया होंडा एक्टिवा BSVI फ्यूल टेक्नोलॉजी ऑफर कर रहा है और यह वैश्विक स्टैंडर्ड्स से लैस है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 67,490 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नई होंडा एक्टिवा 125 तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, एलॉय और डीलक्स में उतारा गया है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एंड मार्केटिंग, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "नया एक्टिवा 125 BSVI को होंडा की बेहतर तनकीक और कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ बनाया गया है, जो ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य और सुविधा लाएगा। भारत में पहला BSVI मास सेगमेंट टू-व्हीलर के आसपास बहुत उत्साह है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस त्योहारी सीजन हम इसकी डिलीवरी शुरू करने में काफी प्रसन्न हैं।"
होंडा एक्टिवा 125 में कंपनी ने 124cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 8.2 bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। नई एक्टिवा 125 में 12-इंच के फ्रंट व्हील और 10 इंच के रियर व्हील दिए हैं। वहीं, मिड-स्पेक और डीलक्स वेरिएंट में एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा नई एक्टिवा में कंपनी ने मल्टी-फंक्शन इग्निशन Key का इस्तेमाल किया है। इसमें LED हेडलाइट, एक डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ इंटेलिजेंट डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें रियर टाइम फ्यूल इकोनॉमी, डिस्टेंस टू एम्प्टी और एवरेज फ्यूल कंजप्शन फिगर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें आईडलिंग स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है, जो बाकी के दो वेरिएंट्स में मौजूद नहीं है। इसके अलावा इसमें एलॉय व्हील्स के साथ 190 mm के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 130 mm का रियर ड्रम ब्रेक भी मिलता है।
ये भी पढ़ें:
Mercedes Me Connect सर्विस भारत में हुई लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास
Datsun GO, GO+ CVT Review: नए गियरबॉक्स के साथ ट्रैफिक की परेशानी करेंगी कम