विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda 0 Alpha टेस्‍टिंग के दौरान आई नजर, क्‍या मिली जानकारी, कब होगी लॉन्‍च?

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:00 PM (IST)

वाहन निर्माता होंडा की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Honda 0 Alpha को लॉन्‍च करने की तैयारी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक गाड़ी के तौर पर Honda 0 Alpha को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान इसकी क्‍या जानकारी मिली है। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई एसयूवी

होंडा की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर होंडा जीरो एल्‍फा को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। जिस दौरान इसे एक बार फिर से देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की जिस यूनिट को टेस्‍टिंग के दौरान देखा गया है। उसको पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन फिर भी इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इसके कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन की तरह ही इसके प्रोडक्‍शन वर्जन का डिजाइन रखा गया है। इसमें ज्‍यादा बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी में व‍र्टिकल टेल लाइट्स, उभरा हुआ रियर बंपर दिया जाएगा, जिसमें रिफ्लेक्‍टर भी होंगे।

होंगे बेहतरीन फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें हेक्‍सागोनल स्‍टेयरिंग व्‍हील मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें ब्‍लैक फिनिश के साथ कई कंट्रोल्‍स दिए जा सकते हैं। इस ईवी में स्‍टेयरिंग पर पैडल शिफ्टर्स को भी दिया जा सकता है। साथ ही वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम भी मिल सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

जानकारी के मुताबिक होंडा की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को वित्‍त वर्ष 2026-27 में लॉन्‍च किया जा सकता है। लेकिन अभी लॉन्‍च की सही तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। 

भारत से होगा एक्‍सपोर्ट

निर्माता ने जानकारी दी है कि इस एसयूवी को भारत में ही बनाया जाएगा। भारत से ही इस एसयूवी को जापान के साथ ही कई अन्‍य देशों में निर्यात भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच