विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Super Splendor XTEC 2.0 हुई लॉन्‍च, अच्‍छी माइलेज के साथ कितनी है कीमत

Published: Wed, 27 May 2026 03:00 PM (IST)

दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारत में Super Splendor Xtec 2.0 को लॉन्‍च कर दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अपने उत्‍पादों को पेश किया जाता है। इनमें से कई उत्‍पादों को अपडेट भी किया जाता है। Hero Motocorp की ओर से भी Hero Super Splendor Xtec 2.0 को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Hero Splendor Xtec 2.0 लॉन्‍च हुई

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में स्‍प्‍लेंडर एक्‍सटेकर 2.0 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को बेहतरीन फीचर्स और इंजन के साथ ऑफर किया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में i3s, हैजर्ड लाइट्स, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, रियल टाइम माइलेज इंडीकेटर, लो फ्यूल इंडीकेटर, टाइप सी पोर्ट, चौड़ी सीट, चौड़ी रियर ग्रैब रेल जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

हीरो की ओर से स्‍प्‍लेंडर एक्‍सटेक 2.0 में 125 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे 10.7 बीएचपी की पावर और 10.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 72 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल सकता है।

कितनी है कीमत

हीरो स्‍प्‍लेंडर एक्‍सटेक 2.0 को पांच रंगों के विकल्‍प में ऑफर किया गया है। इसको 86500 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

किनसे होगा मुकाबला

हीरो स्‍प्‍लेंडर एक्‍सटेक 2.0 को 125 सीसी सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Honda Shine 125, TVS Raider 125, Bajaj Pulsar 125 और Hero Glamour 125 जैसी मोटरसाइकिल से होगा।

यह भी पढ़ें- Yamaha FZ Rave Review: कैसी है यामाहा की 150 सीसी मोटरसाइकिल, क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।