विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Splendor Plus को खरीदना अब हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाए दाम; जानिए अब कितनी हुई कीमत

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:58 PM (IST)

Hero Splendor Price Hike: हीरो ने अपनी Splendor बाइक के चार वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिससे अब इसे खरीदना 3,000 रुपए तक महंगा हो गया है। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp ने Splendor Plus रेंज की कीमतें बढ़ा दी हैं जिसमें सबसे बड़ी 3,086 रुपए की बढ़त Special Editions वेरिएंट पर लागू हुई है। इस अपडेट के साथ उस वर्जन के लिए नए नाम और एक्सट्रा कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं लेकिन इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इससे खरीदारों को अलग-अलग वेरिएंट्स में कई फीचर्स और कलर मिलेंगे।

Variant Old / Launch Price New / Current Price Price Change
Splendor+ Drum Rs 77,777 Rs 78,912 +Rs 1,135
Splendor+ i3S Rs 78,910 Rs 80,045 +Rs 1,135
Splendor+ Special Editions Rs 78,580 Rs 81,666 +Rs 3,086
Splendor+ 125 Million Edition Rs 80,531 Rs 81,666 +Rs 1,135
Splendor+ XTEC Drum Brake — Rs 82,418 —
Splendor+ XTEC Disc Brake — Rs 85,461 —
Splendor+ XTEC 2.0 Drum Brake — Rs 84,549 —
Splendor+ Flex Rs 82,710 Rs 84,042 +Rs 1,332

वेरिएंट और कीमत में बदलाव

Splendor Plus अब 4 वेरिएंट्स में आती है- Splendor Plus, Splenor Plus Flex Fuel, Splendor Plus XTEC और Splendor Plus XTEC 2.0। बेस ड्रम वेरिएंट की कीमत 1,135 रपए बढ़ाकर 77,777 रुपए से 78912 रुपए हो गई है तो वहीं i3S वेरिएंट में भी इतनी बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमत 78,910 रुपए से 80,045 रुपए हो गई है।

Special Edition की कीमतें

Special Editions वेरिएंट, जिसे पहले Black and Accent कहा जाता था, में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत 3,086 रुपए बढ़कर 78,580 रुपए से 81,666 रुपए हो गई है। वहीं, 125 Million Editions की कीमत भी 1,135 रुपए बढ़कर 80,531 रुपए से 81,666 रुपए हो गई है।

नए कलर ब्रेकिंग और डिस्क ब्रेक

कीमत में बदलाव के साथ Special Editions वेरिएंट को तीन नए कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमें Matt Grey, Matt Vernier Gray और Candt Blazing Red शामिल है। बाकी वेरिएंट्स वाले Splendor के जाने-पहचाने कलर ही जारी रहेंगे। सभी non-XTEC वेरिएंट्स में आगे ड्रम ब्रेक्स ही मिलते हैं और जिन लोगों को ब्रेकिंग सिस्टम अपग्रेड चाहिए वह XTEC वेरिएंट ले सकते हैं जिसमें आगे डिस्क ब्रेक मिलता है।

Splendor Plus XTEC कीमत-फीचर्स

Splendor PLus XTEC की कीमत अब ड्रम ब्रेक के साथ 82,418 रुपए और फ्रंट डिस्क ब्रेक का साथ 85,461 रुपए है। XTEC में ब्लूटूथ कॉल और SMS अलर्ट वाला एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है और साथ ही रियर टाइम माइलेज डिस्प्ले भी दिया गया है। XTEC 2.0 में ड्रम ब्रेक मिलता है जिसकी कीमत 84,549 रुपए है। इसमें हैलोजन हेडलैंप की जगह LED यूनिट हो गई है और इंडिकेटर्स में हैजर्ड लाइट फीचर जोड़ा गया है।

Flex वेरिएंट की कीमत

Splendor Plu Flex की कीमत में भी इजाफा किया गया है। इस बाइको को 82,710 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था और अब इसकी कीमत 84,042 रुपए हो गई है, यानी इसमें 1,332 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, HF Deluxe Flex अपनी लॉन्च कीमत पर ही बिक रही है जो 72,792 रुपए है। Flex वेरिएंट्स E20 से E85 तक के Ethanol Blend पर चल सकते हैं।

नोट: यहां दी गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम में हैं। 

यह भी पढ़ें- क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली 3 सबसे सस्ती बाइक्स, 65kmpl तक का माइलेज और राइडिंग मोड्स भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।