विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली 3 सबसे सस्ती बाइक्स, 65kmpl तक का माइलेज और राइडिंग मोड्स भी

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:35 PM (IST)

Affordable Cruise Control Bikes: अगर आप 1.5 लाख से कम में क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स वाली बाइक खरीदना चाह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पहले क्रूज कंट्रोल जैसा प्रीमियम फीचर्स सिर्फ महंगी और स्पोर्ट्स बाइकों में ही देखने को मिलता था लेकिन अब यह आम लोगों के बजट वाली कम्यूटर बाइक्स में भी मिलने लगा है। यह फीचर हाइवे और लंबे सफर के दौरान बार-बार एक्सीलेटर लिए बिना ही स्पीड बनाए रखने में मदद करता है जिससे राइडर के हाथ और कंधों को आराम मिलता है। यहां हम आपको क्रूज कंट्रोल वाली टॉप-3 सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे जिसमें तीनों बाइक्स Hero की हैं।

Name Ex-Showroom Price Mileage (Claimed / ARAI) Cruise Control Availability
Hero Glamour X 125 ₹97,151 – ₹1,01,000 65 kmpl (E20) Available via ride-by-wire throttle and handlebar controls
Hero Xtreme 125R ₹1,09,050 – ₹1.16 Lakh 66 kmpl Available in Dual Channel and Stealth Edition (TFT) variants
Hero Xtreme 160R ₹1,41,000 48 kmpl (ARAI) Available via electronic ride-by-wire throttle

Hero Glamour X 125

इस बाइक में 124.7cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर Sprint-EBT इंजन दिया गया है जो बैलेंसर शाफ्ट और फ्यूल इंजेक्शन के साथ आता है। इसमें मिलने वाला इंजन 11.4bhp की पावर और 10.5nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। साथ ही, इस बाइक में AERA तकनीक के जरिए लो-बैटरी किकस्टार्ट भी शामिल है तो वहीं इसका क्लेम्ड माइलेज 65kmpl (E20) है।

Hero Glamour X 125 में क्रूज कंट्रोल को राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और हैंडलबार के जरिए चलाया जाता है और इसमें Eco, Road और Power जैसे तीन मोड्स भी मिलते हैं। इस कम्यूटर मोटरसाइकिल में 4.2 इंच का मल्टीकलर LCD कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेश और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 97,151 रुपए लेकर 1,01,000 तक जाती है।

hero glamour x 125

Hero Xtreme 125R

दूसरी क्रूज कंट्रोल वाली सस्ती बाइक है Hero Xtreme 125R जिसमें 124.7cc का इंजन मिलता है जो 11.4bhp की पावर और 10.5nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक के फीचर्स की तरह इसका माइलेज भी जबरदस्त है जो 66kmpl का माइलेज देने का दावा करता है। इसके अलावा, Xtreme 125R में 10 लीटर का फ्यूल टैंक और 794mm की सीट हाइट मिलती है।

इस बाइक में क्रूज कंट्रोल डुअल चैनल और Stealth Edition (TFT) वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इसमें Eco, Road और Power राइडिंग मोड्स के साथ राइड-बाय-वायर थ्रॉटल दिया गया है। Xtreme 125 R में 4.2 इंच का डिस्प्ले, डुअल चैनल ABS, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और पैनिक ब्रेक अलर्ट दिए गए हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,09,050 रुपए से लेकर 1.16 लाख रुपए तक जाती है।

hero xtreme 125r

Hero Xtreme 160R

इस बाइक में 163.2cc का सिंगल सिलिंडर 4-वाल्व एयर/ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है जो 17.1PS की पावर और 14.6nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और वेट मल्टी-प्लेट क्लच दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 0 से 60 की स्पीड यह बाइक सिर्फ 4.4 सेकंड में पकड़ लेती है और इसका क्लेम्ड ARAI माइलेज 48kmpl का है।

Hero Xtreme 160R में इलेक्ट्रॉनिक राइड-बाय-वायर थ्रॉटल दिया गया है जो हाईवे पर एक जैसी स्पीड बनाए रखने के लिए क्रूज कंट्रोल की सुविधा देता है। इसमें Rain, Road और Sport जैसे 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 4.2 इंच का मल्टीकलर TFT डिस्प्ले मिलता है जिसमें 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,41,000 रुपए है।

hero xtreme 160r

यह भी पढ़ें- ये हैं डुअल-चैनल ABS वाली 5 सबसे सस्ती बाइक्स, 300mm तक की डिस्क ब्रेक्स भी और कीमत 1.50 लाख से कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।