विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Splendor Plus हुई महंगी, यहां देखें स्प्लेंडर की वेरिएंट वाइज कीमतें

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:32 PM (IST)

Hero Splendor Plus के सभी वेरिएंट महंगे हुए हैं। नवंबर 2026 में कीमतें 1,135 रुपये से 3,086 रुपये तक बढ़ाई गई हैं।

Hero Splendor Plus की वेरिएंट-वाइज कीमतें

Hero Splendor Plus की वेरिएंट-वाइज कीमतें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिलों में शामिल Hero Splendor Plus खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। Hero MotoCorp ने नवंबर 2026 में Splendor Plus रेंज के सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से यह बढ़ोतरी 1,135 रुपये से लेकर 3,086 रुपये तक है। कंपनी ने इन कीमतों में बदलाव के साथ बाइक के फीचर्स या परफॉर्मेंस में कोई नया अपडेट नहीं दिया है। आइए जानते हैं कि Hero Splendor Plus के वेरिएंट वाइज नई कीमतों के बारे में।

इसलिए बढ़ी कीमत

Splendor Plus की कीमतों में की गई बढ़ोतरी की वजह इनपुट कॉस्ट में इजाफा माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने कीमतों में बदलाव के अलावा मोटरसाइकिल में किसी तरह का मैकेनिकल या फीचर अपडेट नहीं किया है। Splendor रेंज कंपनी की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान देने वाली मोटरसाइकिल रेंज बनी हुई है।

Hero Splendor Plus वेरिएंट वाइज कीमतें

Splendor Plus के बेस Drum वेरिएंट की कीमत में 1,135 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, i3S वेरिएंट की कीमत भी इतनी ही बढ़ाई गई है। Special Editions को सबसे ज्यादा 3,086 रुपये महंगा किया गया है। इसके अलावा 125 Million Edition और E85 Flex मॉडल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

नंबर

वेरिएंट

नई कीमत (₹)

पुरानी कीमत (₹)

कीमत में बढ़ोतरी (₹)

बढ़ोतरी (%)

1

Splendor+ Drum

79,912

77,777

2,135

2.75%

2

Splendor+ i3S

80,045

78,910

1,135

1.44%

3

Splendor+ Special Editions

81,666

78,580

3,086

3.93%

4

Splendor+ 125 Million Edition

81,666

80,531

1,135

1.41%

5

Splendor+ XTEC Drum Brake

82,418

81,283

1,135

1.40%

6

Splendor+ XTEC Disc Brake

85,461

84,326

1,135

1.35%

7

Splendor+ XTEC 2.0 Drum Brake

84,549

83,414

1,135

1.36%

8

Splendor+ Flex

84,042

82,710

1,332

1.61%

इंजन और परफॉर्मेंस में नहीं हुआ कोई बदलाव

कीमतें बढ़ने के बावजूद Hero Splendor Plus के स्टैंडर्ड वेरिएंट और XTEC मॉडल के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन मोटरसाइकिलों में 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। यानी नई कीमतों पर भी ग्राहकों को पहले जैसा ही इंजन और परफॉर्मेंस मिलती है।

Splendor Plus Flex E85 में मिलता है ज्यादा पावर आउटपुट

Hero Splendor Plus Flex E85 को ज्यादा एथेनॉल मात्रा वाले फ्यूल के इस्तेमाल के लिए जरूरी बदलावों के साथ तैयार किया गया है। E85 फ्यूल पर चलने के दौरान इसका इंजन 8.56 PS की पावर और 8.30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह E20 मॉडल की तुलना में करीब 7 फीसदी ज्यादा पावर और 3 फीसदी ज्यादा टॉर्क है। इस मॉडल की कीमत में 1,332 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए बेस्ट है ये बाइक, 70km का देती है माइलेज, अक्टूबर में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।