विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट है ये बाइक, 70km का देती है माइलेज, अक्टूबर में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:15 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Nov 2026 06:22 PM (GMT+05:30)

Hero Splendor+ सात वेरिएंट में आती है, जिसमें किफायती कीमत, 97.2cc इंजन, i3S टेक्नोलॉजी और XTEC फीचर्स मिलते हैं।

Hero Splendor के फीचर्स वेरिएंट्स और कीमत

Hero Splendor के फीचर्स वेरिएंट्स और कीमत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर 2026 में भारतीय दोपहिया बाजार में 25.24 फीसद की ग्रोथ देखने के लिए मिली थी। अक्टूबर में कुल 16,84,828 दोपहिया की बिक्री हुई है। इसमें से अकेले Hero Splendor की 4,15,144 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके साथ ही Splendor की सालाना बिक्री में 72.88 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि आखिरकार हीरो स्प्लेंडर किन खास फीचर्स के साथ आती है, जिसकी वजह से इसकी बिक्री में इतनी बड़ी बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।

Hero Splendor+ की कीमत

हीरो स्प्लेंडर को कई वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसे ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी सबसे किफायती ऑप्शन Splendor+ Drum Brake OBD2B है। वहीं, XTEC Disc Brake वेरिएंट सबसे महंगा है।

Hero SPLENDOR Plus BASE

वेरिएंट

एक्स-शोरूम कीमत

प्रमुख फीचर्स

Splendor+ Drum Brake OBD2B

₹78,912

  • 97.2cc इंजन
  • फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक
  • IBS
  • एनालॉग मीटर
  • इलेक्ट्रिक स्टार्ट

Splendor+ i3S OBD2B

₹80,045

स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ i3S आइडल स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी

Splendor+ Special Editions OBD2B

₹81,666

स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ स्पेशल एडिशन ग्राफिक्स और कलर विकल्प

Splendor+ 125 Million Edition

₹81,666

स्पेशल एडिशन मॉडल

Splendor+ XTEC Drum Brake OBD2B

₹82,418

  • डिजिटल स्पीडोमीटर
  • RTMI
  • ब्लूटूथ कॉल व SMS अलर्ट
  • USB चार्जर
  • i3S
  • xSens FI टेक्नोलॉजी

Splendor+ XTEC Disc Brake OBD2B

₹85,461

  • XTEC के डिजिटल और कनेक्टिविटी फीचर्स
  • फ्रंट 240mm डिस्क ब्रेक और रियर 130mm ड्रम ब्रेक

Splendor+ XTEC 2.0 Drum Brake OBD2B

₹84,549

  • HIPL LED हेडलाइट
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • RTMI
  • इको इंडिकेटर
  • हैजार्ड लाइट
  • ब्लूटूथ अलर्ट
  • लंबी सीट
  • हिंज डिजाइन वाला ग्लव बॉक्स

Hero SPLENDOR Plus BASE

Hero Splendor+ का इंजन

हीरो स्प्लेंडर में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 5.9kW की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। यह फ्यूल सप्लाई को कंट्रोल करने में मदद करता है। इंजन के साथ मल्टीप्लेट वेट क्लच और 4-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स मिलता है।

Hero SPLENDOR+ XTEC

इसमें आइडल स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। यह फीचर ट्रैफिक सिग्नल या किसी अन्य जगह बाइक के रुकने पर इंजन को बंद कर देता है। क्लच दबाने पर इंजन दोबारा चालू हो जाता है। इससे बेवजह फ्यूल की खपत कम करने में मदद मिलती है।

Hero SPLENDOR+ XTEC 2.0

स्पेसिफिकेशन

Hero Splendor की डिटेल्स

इंजन

97.2cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC

अधिकतम पावर

5.9kW @ 8,000rpm

अधिकतम टॉर्क

8.05Nm @ 6,000rpm

फ्यूल सिस्टम

प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (FI)

गियरबॉक्स

4-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश

क्लच

मल्टीप्लेट वेट टाइप

माइलेज का दावा

XTEC 2.0 ब्रोशर के अनुसार 70km/l

फ्रंट ब्रेक

130mm ड्रम (स्टैंडर्ड), XTEC डिस्क में 240mm डिस्क

रियर ब्रेक

130mm ड्रम

ब्रेकिंग सिस्टम

इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS)

फ्रंट सस्पेंशन

टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर

रियर सस्पेंशन

5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर

टायर

फ्रंट और रियर ट्यूबलेस

लंबाई

2,000mm

चौड़ाई

720mm

ऊंचाई

1,052mm

सीट हाइट

785mm

ग्राउंड क्लीयरेंस

165mm

व्हीलबेस

1,236mm

फ्यूल टैंक

9.8 लीटर

कर्ब वेट

112 किलोग्राम (स्टैंडर्ड ड्रम वेरिएंट)

वारंटी

5 साल (नियम एवं शर्तें लागू)

Hero Splendor+ के फीचर्स

Splendor+ XTEC वेरिएंट उन लोगों के लिए है, जो कम्यूटर बाइक में भी मॉर्डन फीचर्स चाहते हैं। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, मोबाइल USB चार्जर भी मिलता है।

Hero SPLENDOR+ XTEC 2.0 (2)

Splendor XTEC 2.0 वेरिएंट में टेक्नोलॉजी और सुविधा से जुड़े कुछ बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में HIPL के साथ LED हेडलाइट, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, RTMI, इको इंडिकेटर और ब्लूटूथ कॉल व SMS अलर्ट मिलते हैं। इसमें हैजार्ड लाइट, सिग्नेचर टेल लाइट और नए विंकर भी दिए गए हैं। इसके अलावा, लंबी और आरामदायक सीट तथा हिंज डिजाइन वाला ग्लव बॉक्स भी दिया गया है।

Hero Splendor+ का ब्रेकिंग सिस्टम

Splendor में साइड स्टैंड इंडिकेटर दिया गया है। XTEC में साइड स्टैंड नीचे होने पर इंजन कट-ऑफ और बैंक एंगल सेंसर भी मिलता है। वहीं, XTEC 2.0 में हैजार्ड लाइट दी गई है, जिसका इस्तेमाल आपात स्थिति या कम विजिबिलिटी के दौरान किया जा सकता है। ब्रेकिंग के लिए अलग-अलग वेरिएंट में ड्रम और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। बेस मॉडल में आगे और पीछे 130mm ड्रम ब्रेक के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। XTEC डिस्क वेरिएंट में आगे 240mm डिस्क और पीछे 130mm ड्रम ब्रेक मिलता है।

Hero SPLENDOR+ XTEC 2.0 (3)

Hero Splendor+ का सस्पेंशन और सीट

बाइक में आगे टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय व्हील्स मिलते हैं। स्टैंडर्ड Splendor+ की सीट 733mm लंबी है, जबकि XTEC 2.0 ब्रोशर में लंबी और प्लश सीट का जिक्र है। इसके प्रमुख डायमेंशन की बात करें तो बाइक की लंबाई 2,000mm, चौड़ाई 720mm और ऊंचाई 1,052mm है। इसकी सीट हाइट 785mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm और फ्यूल टैंक क्षमता 9.8 लीटर है। स्टैंडर्ड मॉडल का कर्ब वेट 112 किलोग्राम दिया गया है।&x20;

किस वेरिएंट को खरीदना रहेगा बेहतर?

अगर आपका बजट कम है और आपको रोजाना इस्तेमाल के लिए एक साधारण कम्यूटर बाइक चाहिए, तो Splendor+ Drum Brake OBD2B एक ऑप्शन हो सकती है। i3S वेरिएंट में आइडल स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। वहीं, डिजिटल फीचर्स और कनेक्टिविटी के लिए XTEC वेरिएंट देख सकते हैं। डिस्क ब्रेक वाली बाइक लेने वालों के लिए XTEC Disc Brake ऑप्शन है, जबकि ज्यादा टेक्नोलॉजी और नए डिजाइन फीचर्स चाहने वाले ग्राहक XTEC 2.0 को खरीद सकते हैं। Hero के ब्रोशर में 5 साल की वारंटी का भी उल्लेख है, हालांकि इसके लिए लागू नियम और शर्तें देखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- ये हैं 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल, 90 kmpl तक माइलेज और कीमत ₹1 लाख से कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।