विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield को टक्कर देने Hero लाएगा 'Classic 350' बाइक, वायर स्पोक व्हील्स और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:00 AM (IST)

Hero Classic 350: हीरो मोटोकॉर्प ने EICMA 2026 में अपनी नई Classic कॉन्सेप्ट बाइक की तस्वीरें दिखाई हैं जो Royal Enfield की Classic 350 को टक्कर दे सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 350cc सेगमेंट में बड़े कॉम्पटिशन के बाद भी Royal Enfield की Classic 350 मोटरसाइकिल बाजार में एक मजबूत पकड़ बनाए हुए है। अब Hero Motocorp भी क्लासिक जैसी अपनी एक नई बाइक लाने की तैयारी कर रहा है और उसने EICMA 2026 में इस नई कॉन्सेप्ट बाइक की तस्वीरें भी जारी कर दी हैं। इस बाइक में गोल फ्यूल टैंक, वायर स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।

कलर और फिनिश

Hero की इस कॉन्सेप्ट बाइक में मेटैलिक ब्लू कलर की बॉडी दी गई है जिसके साथ पॉलिश्ड मेटल सरफेस और गोल्ड-कलर डिजाइन जोड़े गए हैं। टैंक के बीच में ब्राउन कलर की स्ट्रैप दी गई है जो इसे सीट से जोड़ती है। इसके अलावा, ब्राउन कलर की सीट पर डायमंड-पैटर्न की सिलाई दी गई है और हैंडलबार पर इसी से मिलते ग्रिप दिए गए हैं। हालांकि, आने वाली रियर प्रोडक्शन बाइक में मटैरियल और फिनिश अलग हो सकते हैं।

हेडलाइट और डिजाइन

इसके गोल हेडलाइट में H शेप की लाइट दी गई है जो Hero के Scrambler कॉन्सेप्ट जैसी ही है। लैंप के चारों तरफ और पीछे गोल्ड-फिनिश की हाउसिंग दी गई है जिसे स्कल्प्टेड मेटल के ब्रैकेट्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, पीछे की तरफ ब्लू कलर के मडगार्ड में एक छोटा गोल टेललैंप लगाया गया है। इस कॉन्सेप्ट बाइक में हैंडलबार के आगे एक छोटा गोल डिस्प्ले भी दिया गया है।

इंजन और एग्जॉस्ट

इंजन का हिस्सा काफी शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है जिस पर पॉलिश्ड कवर्स और गोल्ड-कलर के फिंस दिए गए हैं। राइट साइड में एक लंबा और नीचे की तरफ लगा हुआ एग्जॉस्ट या साइलेंसर दिया गया है। इसके अलावा, तस्वीरों में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और चेन फाइनल ड्राइव दिखाई दे रही है। अभी इस बाइक के चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

कब हो सकती है लॉन्च?

Classc Concept, एडवेंचर और स्क्रैंबलर मोटरसाइकिलों के साथ Hero के शोकेस में एक और नया विकल्प जोड़ता है। Hero-ब्रांडेड Classic 350 को टक्कर देने वाली इस बाइक का आना पूरी तरह से संभव है। हालांकि, इसका नाम, इंजन डिटेल्स और लॉन्च के समय की जानकारी अभी तक तय नहीं की गई है। लेकिन, उम्मीद है कि Hero इस पर जल्द काम शुरू कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 350 को मिलेगा बड़ा अपडेट, इस नए मैकेनिकल फीचर के साथ जल्द होगी लॉन्चम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।