विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Electric Car खरीदना होगा फायदे का सौदा, हरियाणा सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा

Published: Wed, 29 Jul 2026 02:00 PM (IST)

भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। साथ ही सरकार की ओर से भी कोशिश की जा रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकार इलेक्‍ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए भी कोशिश कर रही है। अब हरियाणा सरकार ने भी राज्‍य में इलेक्‍ट्रिक कारों को लेकर बड़ा फैस‍ला लिया है। सरकार की ओर से किस तरह का फैसला लिया गया है। इससे लोगों को कैसे फायदा मिलेगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने लिया फैसला

हरियाणा की सरकार की ओर से हाल में ही इलेक्‍ट्रिक कारों पर बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान इस पर फैसला लिया है।

क्‍या हुआ फैसला

जानकारी के मुताबिक राज्‍य सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि राज्‍य में खरीदे गए और रजिस्‍टर्ड होने वाले किसी भी इलेक्‍ट्रिक वाहन पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स नहीं देना होगा।

किसे मिलेगा फायदा

सरकार के इस फैसले का फायदा उन सभी इलेक्‍ट्रिक दो पहिया, तीन पहिया और कारों को मिलेगा जिनकी कीमत 30 लाख रुपये एक्‍स शोरूम तक है। इससे ऊपर के वाहनों पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स लगाया जाएगा।

प्रदूषण होगा कम

सरकार के इस फैसले का फायदा प्रदूषण में कमी के तौर पर होगा। क्‍योंकि इस फैसले से इलेक्‍ट्रिक कार, मोटरसाइकिल, स्‍कूटर और तीन पहिया खरीदने पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स के तौर पर हजारों लाखों रुपये की बचत होगी। जिससे इनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी और इससे वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।

सीएनजी वाहनों पर भी मिलेगी छूट

हरियाणा सरकार की ओर से सिर्फ इलेक्‍ट्रिक वाहनों को ही राहत नहीं दी गई है बल्कि राज्‍य में सीएनजी वाहनों की खरीद पर भी रजिस्‍ट्रेशन में 20 फीसदी की छूट को बरकरार रखा गया है।

यह भी पढ़ें- साधारण व्हील्स पर पैसा फंसाने से पहले समझें अलॉय व्हील्स का गणित; बढ़ जाएगी गाड़ी की माइलेज और लुक