विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटी हाइट वालों के लिए आ गई बेस्ट क्रूजर बाइक, Harley-Davidson Sprint 440 हुई पेश, पावरफुल 440cc इंजन से लैस

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:45 PM (IST)

Harley-Davidson Sprint 440 पेश हुई। इसमें 440cc इंजन, 38Nm टॉर्क, 671mm सीट, TFT डिस्प्ले और ABS है। भारत लॉन्च तारीख फिलहाल अघोषित है।

Harley-Davidson Sprint 440 पेश हुई।

Harley-Davidson Sprint 440 पेश हुई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हार्ले-डेविडसन ने अपनी नई क्रूजर बाइक Harley-Davidson Sprint 440 के रिवील कर दिया है। इसे Hero MotoCorp के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। नई Sprint 440 को खास तौर पर उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम सीट हाइट और आरामदायक राइडिंग पोजिशन वाली क्रूजर बाइक पसंद करते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि इसे किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।

Harley-Davidson Sprint 440 का डिजाइन

Harley-Davidson Sprint 440 (4)

  • नई Sprint 440 का डिजाइन Harley-Davidson X440 से अलग और ज्यादा क्रूजर स्टाइल वाला है। इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, गोल हेडलैंप, स्कूप्ड राइडर सीट और पीछे की तरफ उठा हुआ हैंडलबार दिया गया है। इसके अलावा बाइक में स्टेप्ड पिलियन सीट, छोटा रियर मडगार्ड और नीचे की तरफ पोजिशन किया गया एग्जॉस्ट मिलता है।
  • इसके ब्लैक कलर के मैकेनिकल कंपोनेंट्स इंजन के मशीन्ड फिन्स, अलॉय व्हील्स की डिटेलिंग और मेटैलिक एग्जॉस्ट हीट शील्ड के साथ अच्छा कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं। इसके फ्यूल टैंक पर खास ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इस बाइक को डार्क बिलियर्ड ग्रे, विविड ब्लैक और टील थंडर कलर ऑप्शन में लाई गई है। ।
स्पेसिफिकेशन Harley-Davidson Sprint 440 डिटेल्स
इंजन 440cc, सिंगल-सिलेंडर
इंजन कूलिंग एयर और ऑयल-कूल्ड
अधिकतम पावर 26.7 bhp @ 6,000 rpm
अधिकतम टॉर्क 38 Nm @ 4,000 rpm
गियरबॉक्स 6-स्पीड
क्लच असिस्ट और स्लिपर क्लच
क्लेम्ड माइलेज लगभग 34 kmpl
फ्यूल टैंक क्षमता 9 लीटर
सीट हाइट 671mm (लोडेड)
ग्राउंड क्लीयरेंस 147mm
फ्रंट सस्पेंशन 43mm USD फोर्क्स, 130mm ट्रैवल
रियर सस्पेंशन ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, 7-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट
फ्रंट व्हील 19-इंच
रियर व्हील 17-इंच
फ्रंट ब्रेक 320mm डिस्क
रियर ब्रेक 240mm डिस्क
सेफ्टी फीचर ABS
डिस्प्ले 3.5-इंच कलर TFT
लाइटिंग फुल LED

Harley-Davidson Sprint 440 का इंजन

Harley-Davidson Sprint 440 (5)

  • इसमें 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन एयर और ऑयल-कूल्ड दोनों सुविधाओं के साथ लाया गया है। यह इंजन 26.7 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
  • इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जो गियर शिफ्टिंग को काफी आसान बना देता है। कंपनी की तरफ से इसकी माइलेज को लेकर क्लेम किया गया है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 34 km तक का माइलेज देती है।
  • नई Sprint 440 में 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह X440 में मिलने वाले 13.5 लीटर के फ्यूल टैंक से काफी छोटा है। इसकी वजह से लंबी दूरी के सफर के दौरान राइडर को कई ब्रेक लेने पड़ सकते हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

Harley-Davidson Sprint 440 (2)

  • Harley-Davidson Sprint 440 की सबसे खास बात इसमें दी गई 671mm की लोडेड सीट हाइट है। इसकी सीट और फ्यूल टैंक के आसपास के हिस्से को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि राइडर के पैर जमीन तक आसानी से पहुंच जाएं।
  • इसमें आगे की तरफ 43mm अपसाइड-डाउन फोर्क्स दिए गए हैं, जिनमें 130mm का ट्रैवल मिलता है। इसके पीछे की तरफ 7-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट वाले ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 147mm है
  • इसमें 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर कास्ट एल्युमीनियम व्हील दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 320mm और पीछे 240mm की डिस्क ब्रेक्स दी गई है। इतना ही तेज स्पीड में बाइक को फिसलने से बचाने के लिए ABS फीचर भी दिया गया है।

Harley-Davidson Sprint 440 के फीचर्स

Harley-Davidson Sprint 440 (3)

इसमें 3.5-इंच का सर्कुलर कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा, बाइक में LED लाइटिंग और हेडलैंप के ऊपर USB-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। कंपनी इस बाइक के लिए कई एक्सेसरीज भी लेकर आने वाली है। इसमें डिटैचेबल विंडस्क्रीन, सैडलबैग्स, पैसेंजर बैकरेस्ट, इंजन गार्ड और अलग डिजाइन के हैंडलबार शामिल हैं।

भारत में कब होगी लॉन्च?

Harley-Davidson Sprint 440 (6)

Harley-Davidson Sprint 440 की बिक्री जनवरी 2027 से अमेरिका में शुरू की जाएगी। भारत में इस बाइक के लॉन्च की तारीख और कीमत को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कीमत की बात करें तो इसे ब्रिटेन में 4,995 पाउंड की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 6.34 लाख रुपये है। वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 6,000 डॉलर यानी करीब 5.68 लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें- भारत में जल्द लॉन्च होगी Norton Motorcycles, Royal Enfield और Harley-Davidson को मिलेगी कड़ी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।