विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Harley Davidson Sprint 440: भारत में बनेगी सबसे सस्ती हार्ले, जानें फीचर्स और लॉन्च डेट

Published: Thu, 07 May 2026 08:30 PM (IST)

Harley Davidson Sprint 440: हार्ले डेविडसन अपनी नई स्प्रिंट 440 बाइक पेश करने जा रही है, जो कंपनी की सबसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Harley Davidson ने अपनी नई बाइक Sprint को पेश करने का फैसला किया है। यह बाइक कंपनी की लाइनअप में सबसे सस्ती होगी। इसे कंपनी के बैक टू ब्रिक्स अभियान के तहत लाया जा रहा है। खास बात यह है कि Harley Davidson Sprint को भारत में Hero Motocorp द्वारा बनाया जाएगा। यह नई बाइक 440 प्लटफॉर्म पर आधारित होगी लेकिन इसका लुक और स्टाइल पुराने पारंपरिक क्रूजर जैसा होगा।

नया डिजाइन और लुक

Harley-Davidson के पूर्व CEO ने पिछले साल Srint 440 की घोषणा की थी। अब कंपनी ने इसका एक स्केच जारी किया है जिससे इसके लुक का पता चलता है। जहां X440 और X440T का डिजाइन फैंस की उम्मीदों से थोड़ा अलग था वहीं नई Sprint हार्ले के असली स्टाइल की तरफ वापस लौटती दिख रही थी।

बनावट और सीट की ऊंचाई

यह एक लंबी और कम ऊंचाई वाली पारंपरिक क्रूजर बाइक है। स्केच के मुताबिक इसमें पीछे का पहिया छोटा और सामने का पहिया बड़ा दिया गया है। संभवत: पीछे 16-इंच और सामने 19-इंच का पहिया होगा। इस बाइक की सीट की ऊंचाई मौजूदा 440 मॉडल्स की तुलना में कम होने की उम्मीद है। यह कम लंबाई वाले और नए राइ़डर्स के लिए अच्छी खबर है।

डिजाइन इंजन और पावर

इसमें टीयरड्रॉप के आकार की फ्यूल टैंक है जो नीचे की तरफ झुकते हुए राइडर की सीट तक आता है और फिर पीछे वाली सीट के लिए थोड़ा ऊपर उठता है। इसमें छोटा पिछला फेंडर दिया गया है और हेडलाइट आगे की तरफ निकली हुई है। इसका इंजन मौजूदा 440 मॉडल्स जैसा ही होने की उम्मीद है। इसमें 440cc का सिंगल सिलिंडर इंजन है जो 27hp की पावर और 38nm का टॉर्क जनरेट करता है।

फीचर्स और क्वालिटी की उम्मीद

यह देखना दिलचस्प होगा कि नई Sprint 400 में कौन से फीचर्स मिलते हैं। हाल ही में आई x440 T में राइड-बाय-वायर और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए थे। उम्मीद है कि X440 T की तरह ही इस नई बाइक में भी बेहतर क्वालिटी और फिनिशिंग देखने को मिलेगी। भारत में अभी उपलब्ध Harley Davidson बाइक्स की कीमत की बात करें तो Standard X440 की एक्स-शोरूम प्राइस 2.35 लाख रुपए से 2.59 लाख रुपए तक है। वहीं इसके X44O T की एक्स-शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपए है।

कब हो सकती है लॉन्च?

उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश होने के बाद Sprint 440 भारत में 2026 के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Hero Motocorp और हार्ले की बीच 2020 में हुए समझौते के बाद यह भारत में बनी पहली Harley Davidson बाइक होगी जिसे दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Maruti Eeco Star Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत और 18 खास एक्सेसरीज की डिटेल्स