Move to Jagran APP

Happy Birthday Dhoni: करोड़ों की कार में घूमने वाले Mahi की पहली बाइक कौन सी थी ?

Happy Birthday Dhoni भारत ICC World Cup 2019 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है और इसका एक बड़ा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को भी जाता है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 08:48 PM (IST)
Happy Birthday Dhoni: करोड़ों की कार में घूमने वाले Mahi की पहली बाइक कौन सी थी ?
Happy Birthday Dhoni: करोड़ों की कार में घूमने वाले Mahi की पहली बाइक कौन सी थी ?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क (Happy Birthday Dhoni)। ICC World Cup 2019 में भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है और इसका एक बड़ा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को भी जाता है। महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए हैं। ऐसे में ICC World Cup 2019 उनका आखिरी वर्ल्डकप है। धोनी जिन्हें उनके फैन्स प्यार से Mahi (माही) नाम से बुलाते हैं उनके क्रिकेटिंग स्किल्स के बारे में बताना बईमानी होगी। ऐसे में आज हम उनके बाइक्स के प्रति उनके प्यार के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पहले बाइक्स से लेकर कई और बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

Royal Enfield के हेल्मेट को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Rajdoot (Yamaha RD350)

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पहली बाइक Rajdoot (Yamaha RD350) थी। धोनी को यह बाइक 4,500 रुपये में मिली थी।

Yamaha Thundercat

Yamaha Thundercat अपने समय की एक लोकप्रिय स्पोर्ट्स टूटर्स बाइक्स में से एक थी। Yamaha Thundercat या YZF600R का प्रोडक्शन साल 1996 से 2007 तक हुआ। यह मोटरसाइकिल 599 सीसी इंजन के साथ आती थी, जो 88 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। MS Dhoni की सालों पहले एक तस्वीर Yamaha Thundercat और Kawasaki Ninja ZX-14R के साथ है।

Ninja ZX-14R

Kawasaki Ninja ZX-14R में पावर के लिए 4-सिलिंडर 1441सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन में 197.39 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 335 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16.80 लाख रुपये है।

Bajaj Pulsar 150 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

BSA Goldstar

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के गैरेज में बिट्रिश निर्माता की यह क्लासिक मोटरसाइकिल शामिल है। ब्रिटिश निर्माता की यह पहली मोटरसाइकिल थी जिसने 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा का रफ्तार हासिल किया था। इसमें 500 सीसी का इंजन दिया गया है।

अब हम आपको धोनी और उनके बाइक से जुड़ी कुछ तस्वीरों के बारे में बताते हैं

17 नवंबर 2008

इंदौर ODI में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह एक बाइक पर नजर आए। यह चुनिदां मौकों में से एक था जब धोनी ग्राउंड पर बाइक चलाते दिखे। यह वो दौर था जब धोनी और युवराज की जोड़ी पूरी दुनिया में तहलका मचा रही थी।

(Photo Source: Reuters)

31 जनवरी 2007

वडोदरा ODI में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी, इरफान पठान और रॉबिन उथप्पा एक बाइक पर ग्राउंड के राउंट लगाते दिखे। ये तीनों ही खिलाड़ी 2007 में हुए पहले T-20 वर्ल्डकप टीम में शामिल थे जिसे भारत ने अपने नाम किया था।

(Photo Source: Reuters)

यह भी पढ़ें:

सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण

10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कारण  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.