गुरुग्राम में EV खरीदने पर लागू हुई नई नीति, किन कारों को मिल रही रजिस्ट्रेशन टैक्स में लाखों रुपये की छूट?
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की कोशिश की जा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार की ओर से भी कोशिश की जा रही है कि पेट्रोल, डीजल के वाहनों की तुलना में ईवी वाहनों की बिक्री ज्यादा हो। इसी क्रम में हरियाणा के ग्रुरुग्राम में भी नई नीति को लागू कर दिया गया है। ग्रुरुग्राम के डीसी की ओर से इस पर सोशल मीडिया के जरिए क्या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लागू हुई नीति
हरियाणा के ग्रुरुग्राम में ईवी पर नई नीति को लागू कर दिया गया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर गुरुग्राम के डीसी की ओर से दी गई है।
क्या दी जानकारी
गुरुग्राम के डीसी की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन को शुरू कर दिया गया है।
क्या है नीति
नई नीति के तहत 30 लाख तक के एक्स शोरूम वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी मोटर वाहन कर में छूट दी जा रही है। वहीं 30 लाख से ज्यादा कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को मोटर वाहन कर में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है।
किन वाहनों पर लागू हुई नीति
डीसी ग्रुरुग्राम की ओर से जानकारी दी गई है कि नई नीति का फायदा इलेक्ट्रिक स्कूटर, ऑटो, ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों को खरीदने पर दिया जा रहा है।
हुआ लाखों रुपये का फायदा
हरियाणा के गुरुग्राम के डीसी की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि विक्रांत की महिंद्रा बीई फॉर्मूला ईवी को मोटर वाहन कर में ₹2,44,900 की पूरी छूट मिली है। बादशाहपुर के राशिल गोयल की टाटा टियागो ईवी को मोटर वाहन कर में ₹81,120 की सीधी छूट मिली है।
एसडीएम ने कही यह बात
एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला ने बताया कि कर छूट केवल हरियाणा में खरीदे और रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों पर ही लागू होगी। अन्य राज्यों में खरीदे गए वाहन इस लाभ के पात्र नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें- Kia Syros EV हुई लॉन्च, 526 किलोमीटर की रेंज के साथ मिले बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत?
Good News for EV Buyers in Gurugram!
— DC Gurugram (@DC_Gurugram) August 25, 2026
Free Registration of Electric Vehicles Begins in Gurugram
The new Haryana Government policy providing tax incentives for electric vehicles has come into effect, bringing direct financial benefits to EV buyers across Gurugram.
Under the new… pic.twitter.com/5te6tNb0wQ