Force Traveller EV 2027 में होगी लॉन्च, 70kWh की बैटरी के साथ मिलेगी 14 पैसेंजर्स की सीट
फोर्स मोटर्स ने 2020 में T1N इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म शोकेस किया था और अब 2027 में Traveller EV लॉन्च करने की तैयारी में है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Force Motors ने साल 2020 में अपनी T1N मोनोकोक इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म शोकेस किया था और घोषणा की थी कि जल्द ही अपना इलेक्ट्रिक ट्रैवलर वैन लेकर आएगा। अब कंपनी इस नेक्स्ट जेनरेशन की Traveller EV की टेस्टिंग कर रही है। इसे लेकर कंपनी के कंफर्म किया है कि इसके साल 2027 में जनवरी से मार्च के बीच में इसकी लॉन्च होने की उम्मीद है।
Force Traveller बैटरी और परफॉर्मेंस
Forcce Motors ने e-Traveller Smart Citibus EV को अनवील किया है जो 70kWh के बैटरी पैक के साथ आती है। इस बस में 14 पैसेंजरों और ड्राइवर के बैठने की जगह या सीट दी गई है। Force Traveller EV का व्हीलबेस 3,350mm लंबा है और इसकी कुल लंबाई 5,415mm है। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिक से चलने वाला जैक-नाइफ डोर, एसी, 1.8 मीटर की स्टैंडिंग हाइट दी गई है। साथ ही, अंदर और बाहर दोनों तरफ कैमरा और GPS की सुविधा भी मिलेगी।
इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म
कंपनी ने Electric Traveller बनाया है जिस पर फोर्स की कई इलेक्ट्रिक वैन लॉन्च की जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक वैन प्लैटफॉर्म से शहर के अंदर चलने वाली इलेक्ट्रिक एंबुलेंस जैसे इस्तेमाल के लिए भी तैयार किए जाएंगे। हालांकि, Force Traveller EV और इसकी लॉंचिंग के बार में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि, इसे जनवरी 2027 से मार्च 2027 के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
Urbania EV और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
Premium Urbania का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी तैयार किया जा रहा है और इसे ट्रैवलर ईवी के लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद लाया जाएगा। छोटी कारों और SUV की तुलना में बड़े कमर्शियल व्हीकल्स में डीजल की जगह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने की तरफ धीरे-धीरे बढ़ेगी। हालांकि, e-Traveller Smart Citibus EV के अलावा इसके और भी वेरिएंट के भी लॉन्च किए जाने की भी संभावना है।
Force Motors ने इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, हाइब्रिड ड्राइवलाइन तकनीक और डिजिटाइजेशन में कुल 3,000 करोड़ रुपए का निवेश करने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें- TATA Sierra EV को टक्कर देने BYD ला रही है नई EV SUV, मिलेगी 430 तक की रेंज और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।