विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Sierra EV को टक्कर देने BYD ला रही है नई EV SUV, मिलेगी 430 तक की रेंज और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:45 AM (IST)

BYD Atto 2 Spied: भारत में टाटा सिएरा ईवी को टक्कर देने के लिए BYD अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Atto ...और पढ़ें

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BYD भारत में अपने प्रीमियम Denza ब्रांड के साथ अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर काम कर रही है। इस गाड़ी के टेस्ट म्यूल पहले भी देश में कई बार देखे जा चुके हैं। नई देखी गई BYD Atto 2 के टेस्ट म्यूल को देखकर लगता है कि यह इसका EV वर्जन हो सकता है और इसे बिना किसी कवर के देखा गया है। आइए जानते हैं इसके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

BYD Atto 2 EV

इसकी पुरानी तस्वीरों से पता चलता है कि BYD भारत में Atto 2 EV की टेस्टिंग कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, पिछली तस्वीरों में रियर लेफ्ट क्वार्टर पैनल पर फ्यूल फिलर कैप नहीं दिखती है जो इशके PHEV DM-i वर्जन में होती है। इसके अलावा, Atto 2 के पेट्रोल वर्जन में यह कैप होती है हाल ही में जिस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया उसमें यह नहीं था।

अब BYD भारत के लिए अपना सबसे किफायती मॉडल ला रही है जिसे Atto 3 के नीचे रखा जाएगा जिससे यह Hyundau Creta Electric और TATA Sierra EV को टक्कर दी जा सके।

कब तक हो सकती है लॉन्च?

BYD Atto 2 के साल 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो BYD Atto 2 की लंबाई 4,310mm, चौड़ाई 1,830mm, ऊंचाई 1,675mm और इसका व्हीलबेस 2,620mm लंबा है। साथ ही, BYD Atto 2 में लगभग 400 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे बढ़ाकर 1,340 लीटर तक किया जा सकता है।

वहीं, इसके डिजाइन हाइलाइट्स में मजबूत बॉडी क्लैडिंग, स्लीक LED DRL सिग्नेचर और LED हेडलाइट्स, बड़े अलॉय व्हील्स, फ्लॉप-स्टाइल डोर हैंडल, सी-पिलक एरिया, रियर रूफ स्पॉइलर और कनेक्टेड रियर LED टेल लाइट सिग्नेचर शामिल हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

TATA Sierra EV को टक्कर देने आ रही BYD Atto 2 में एक शानदार केबिन मिलता है जिसमें 15.6 की रोटेटेबल इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 8.8 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, फ्रंट और साइड एयरबैग के अलावा इसमें लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

BYD Atto 2 की बैटरी और रेंज

BYD Atto 2 EV में 64.8kWh तक का बैटरी पैक दिया गया है जो फ्रंट व्हील्स को चलाने वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। इसमें मिलने वाला मोटर 201bp तक की पावर और 310nm का टॉर्क देता है तो वहीं, WLTP के मुताबिक इसकी ड्राइविंग रेंज 430 किमी तक है। इसके अलावा, BYD का दावा है कि यह सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100kmph तकी स्पीड पकड़ सकती है और चार्ज करने के लिए इसमें DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च से पहले BYD Denza D9 की मिली पहली झलक, Toyota Vellfire और Lexus LM को देगी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।