भारत में लॉन्च से पहले BYD Denza D9 की मिली पहली झलक, Toyota Vellfire और Lexus LM को देगी टक्कर
BYD Denza D9 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगी। इसमें 115 kWh बैटरी, 800 किमी रेंज और प्रीमियम लग्जरी फीचर्स मिलेंगे।

BYD Denza D9 भारत में लॉन्च से पहले दिखी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD भारत में अपने नए लग्जरी ब्रांड Denza की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी 13 नवंबर को भारतीय बाजार में अपनी दो नई गाड़ियों Denza D9 और Z9 GT को लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कंपनी की लग्जरी MPV BYD Denza D9 को भारत में बिना किसी कवर के देखा गया है।
भारत में लॉन्च से पहले दिखी Denza D9
-1794144776087.webp)
BYD की नई लग्जरी MPV Denza D9 को हाल ही में भारत में पहली बार पूरी तरह बिना किसी कैमुफ्लाज के देखा गया है। सामने आए वीडियो में गाड़ी का एक्सटीरियर साफ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि यह स्पॉटिंग कंपनी की आधिकारिक लॉन्चिंग से कुछ दिन पहले हुई है।
Toyota Vellfire और Lexus LM को मिलेगी सीधी टक्कर
-1794144801204.webp)
Denza D9 एक प्रीमियम तीन-रो वाली लग्जरी MPV है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Vellfire और Lexus LM जैसी लग्जरी MPV से होने की उम्मीद है। डाइमेंशन की बात करें तो Denza D9 की लंबाई 5.2 मीटर से ज्यादा है, जबकि इसका व्हीलबेस 3,100 mm से अधिक है। इस वजह से यह दोनों प्रतिस्पर्धी मॉडल्स के मुकाबले काफी लंबी गाड़ी है। इसका बड़ा साइज केबिन में ज्यादा जगह और बेहतर पैसेंजर कंफर्ट देने के लिहाज से जरूरी है।
मिलेगी 800 किमी की रेंज
-1794144817998.webp)
Denza D9 में 115 kWh क्षमता वाली LFP Blade बैटरी दी गई है। कंपनी के घरेलू बाजार चीन में यह इलेक्ट्रिक MPV एक बार फुल चार्ज होने पर 800 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। हालांकि, यह रेंज चीन के टेस्टिंग साइकिल पर आधारित है। पावरट्रेन की बात करें तो चीन में Denza D9 सिंगल-मोटर और डुअल-मोटर दोनों ऑप्शनों के साथ ऑफर होती है। इसका पावर आउटपुट 550 bhp तक जाता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 180 kmph तक सीमित है।
1500 kW फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट
-1794144835681.webp)
बैटरी और रेंज के अलावा Denza D9 की चार्जिंग क्षमता भी खास है। चीन में यह MPV 1500 kW की फ्लैश चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। हालांकि, भारतीय बाजार में आने वाले मॉडल में चार्जिंग से जुड़ी यही क्षमता मिलेगी या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कितनी होगी Denza D9 की कीमत?
-1794144854992.webp)
भारत में Denza D9 की कीमत को लेकर फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, उम्मीद है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 करोड़ रुपये से कम रखी जा सकती है। कंपनी इसे 13 नवंबर को Z9 GT के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों मॉडलों की एंट्री के साथ BYD भारत में अपने लग्जरी ब्रांड Denza की शुरुआत करेगी।
BYD Denza D9 के स्पेसिफिकेशन
फीचर्स | डिटेल्स |
|---|---|
बॉडी टाइप | लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV |
सीटिंग लेआउट | तीन रो |
लंबाई | 5.2 मीटर से ज्यादा |
व्हीलबेस | 3,100 mm से ज्यादा |
बैटरी | 115 kWh LFP Blade |
अधिकतम रेंज | 800 किलोमीटर (चीन टेस्ट साइकिल) |
मोटर विकल्प | सिंगल और डुअल मोटर |
अधिकतम पावर | 550 bhp तक |
टॉप स्पीड | 180 kmph |
चार्जिंग | 1500 kW Flash Charging (चीन में) |
एयरबैग | 9 |
लॉन्च तारीख | 13 नवंबर |
संभावित कीमत | 1 करोड़ रुपये से कम |
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।