विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल-डीजल को छोड़ इन गाड़ियों पर टूट पड़े ग्राहक, 5 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, हर 10 में से एक ने खरीदा

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

दीवाली के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 5.09 लाख के पार पहुंची। कुल वाहन बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 9.22% रही, जो 52.62% की शानदार सालाना बढ़त दर्शाती है।

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रिक वाहनों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री 5 लाख के पार

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रिक वाहनों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री 5 लाख के पार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इस बार दीवाली और फेस्टिव सीजन में गाड़ियों की जमकर बिक्री हुई है। इस फेस्टीव सीजन में कुल 55,25,490 वाहनों की बिक्री हुई है, जो एक नया रिकॉर्ड है। इसमें से 5,09,667 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा 5 लाख यूनिट के पार पहुंचा है। यह रिकॉर्ड महज 42 दिनों में बना है। आइए विस्तार में जानते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन की किस कैटेगरी में कितनी बिक्री हुई है?

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी

इस साल के फेस्टीव सीजन में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 1,75,732 यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं, 2024 के 3,04,197 यूनिट की बिक्री के मुकाबले 67.55 प्रतिशत ज्यादा है। इससे कुल वाहन रिटेल में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 9.22 प्रतिशत पहुंच गई है।

इलेक्ट्रिक वाहन कैटेगरी

फेस्टिव 2026

फेस्टिव 2025

सालाना वृद्धि

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

3,30,846

2,05,373

61.10%

इलेक्ट्रिक तीनपहिया वाहन

1,20,330

95,920

25.45%

इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन

6,387

2,509

154.56%

इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन

52,104

30,133

72.91%

कुल इलेक्ट्रिक वाहन

5,09,667

3,33,935

52.62%

स्रोत: FADA Research

इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक सबसे ज्यादा बिके

फेस्टिव सीजन 2026 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिुक दोपहिया सेगमेंट की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। पिछले 42 दिनों में कुल 3,30,846 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले फेस्टिव सीजन 2025 में यह आंकड़ा 2,05,373 यूनिट का था। इस तरह बिक्री में 61.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री भी बढ़ी

इलेक्ट्रिक तीनपहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस सेगमेंट में कुल 1,20,330 गाड़ियों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल 95,920 यूनिट ही बिके थें। इस तरह सालाना आधार पर 25.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिला है। फेस्टिव सीजन 2026 में कुल 52,104 इलेक्ट्रिक कारों और बाकि पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं, पिछले फेस्टिव सीजन 2025 में केवल 30,133 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री देखने के लिए मिली थी। इस तरह सालाना आधार पर 72.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री में सबसे तेज बढ़ोतरी

प्रतिशत के लिहाज से इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन सेगमेंट ने सबसे तेज बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। फेस्टिव सीजन 2026 में इनकी कुल 6,387 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल 2,509 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर बिक्री 154.56 प्रतिशत बढ़ी।

यह भी पढ़ें- PUC सर्टिफिकेशन घर बैठे मिनटों में ऐसे करें चेक, जानें कब हो रहा एक्सपायर और क्या हैं नए नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।