विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 10 तस्वीरों में देखिए कैसी है Hyundai Creta Electric, लुक से लेकर फीचर तक पूरी डिटेल

Published: Fri, 03 Jan 2025 01:02 PM (IST)

Hyundai Creta Electric के तकरीबन सभी फीचर्स को भारत में पेश कर दिया गया है। इसके साथ ही हुंडई क्रेटा ...और पढ़ें

Hyundai Creta Electric भारत में 17 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी।
Hyundai Creta Electric भारत में 17 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी।

HighLights

  1. Creta Electric में 473 km तक का रेंज मिलेगी।
  2. क्रेटा इलेक्ट्रिक में  पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।
  3. क्रेटा ईवी को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लाया जा रहा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Creta Electric को पेश किया गया है। यह भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला करेगी। इसका इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे। कोरियाई ऑटोमेकर हुंडई ने इसे सबसे सस्ती सस्ती ऑल-इलेक्ट्रिक के रूप में पेश करने के लिए तैयार किया है। क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन इसके ICE से काफी अलग दिखाई देती है। आइए 10 तस्वीरों में क्रेटा इलेक्ट्रिक के डिजाइन पर एक नजर डालते हैं।

फ्रंट डिजाइन

  • Hyundai Creta Electric के फ्रंट फेसिया को नया डिजाइन दिया गया है। इसमें पिक्सेलेटेड पैटर्न को सपोर्ट करने वाला क्लोज ग्रिल दी गई है। इसके बीच में एक चार्जिंग प्लैप दिया गया है, जिस पर हुंडई का लोगो लगाया गया है। क्लोज ग्रिल के नीचे अपडेटेड बम्पर डिज़ाइन दी गई है, जिसमें एक्टिव एयर फ्लैप दिया गया है, जो बैटरी कूलिंग के लिए एयर फ्लो को ऑप्टिमाइज करेंगे बल्कि इलेक्ट्रिक एसयूवी की एयरोडायनामिक कैपेसिटी को भी बढ़ाएंगे।

Hyundai Creta Electric

  • इसमें एल-आकार के कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और हेडलाइट हाउसिंग दिया गया है, जो आपको इसके ICE वर्जन में भी दिया गया है।

Hyundai Creta Electric

साइड डिजाइन

क्रेटा इलेक्ट्रिक में स्टैंडर्ड क्रेटा की ही तरह की विंडो लाइन और डोर्स के नीचे सिल्वर स्कर्टिंग दी गई है। इसके रूफ और पिलर काले रंग के दिए गए है और OVRM (बाहरी रियर व्यू मिरर) में भी इसी ब्लैक कलर को दिया गया है। इसमें एयरोडायनामिक स्टाइल वाले 17-इंच के अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है।

Hyundai Creta Electric

रियर डिजाइन

क्रेटा इलेक्ट्रिक का रियर डिजाइन ICE वर्जन की तरह रखा गया है। इसमें उल्टे L-आकार की कनेक्टेड LED टेल लाइट और रियर बंपर जैसा डिजाइन दिया गया है। क्रेटा ईवी के बंपर में सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है।

Hyundai Creta Electric

इंटीरियर डिजाइन

  • Hyundai Creta Electric में ICE वर्जन की तरह ही डुअल-टोन ब्लैक और व्हाइट केबिन थीम दिया गया है। इसका डैशबोर्ड ICE मॉडल की तरह ही दिखता है, लेकिन इसका स्टीयरिंग व्हील बिल्कुल नया दिया गया है, यह  नया 3-स्पोक यूनिट है और यह हुंडई आयनिक 5 जैसा दिखता है।

Hyundai Creta Electric

  • इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए इसके कंट्रोल पैनल में बदलाव किया गया है। इसमें लोअर सेंटर कंसोल अलग से दिया गया है।

Hyundai Creta Electric

  • इसके स्टीयरिंग व्हील के पीछे स्टॉक-टाइप ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया गया है, जैसा आपने हुंडई आयनिक 5 में देखा होगा। Creta EV में डैशबोर्ड पर वही डुअल स्क्रीन सेटअप दिया गया है जो इसके स्टैंडर्ड वर्जन में देखने के लिए मिलता है।

Hyundai Creta Electric

  • क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैनोरमिक सनरूफ और V2L (व्हीकल-टू-लोड) चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इस फीचर की मदद से आप कार की बैटरी का इस्तेमाल करके बाहरी उपकरणों को पावर दे सकेंगे।

Hyundai Creta Electric

बैटरी पैक और रेंज

  • Hyundai Creta Electric में दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया जा रहा है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक ऑप्शन दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इसमें लगी 42 kWh वाली बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 390 km तक की रेंज और 51.4 kWh वाला बैटरी पैक चार्ज होने के बाद 473 km तक का रेंज देगा।

Hyundai Creta Electric

  • कंपनी की तरफ से कहा जा रहा है कि डीसी फास्ट चार्जर से क्रेटा इलेक्ट्रिक के बैटरी पैक को 58 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, इसे 11 किलोवाट एसी चार्जर से बैटरी को 4 घंटे में 10 प्रतिशत से फुल चार्ज किया जा सकता है।

Hyundai Creta Electric

एक्सपेक्टेड कीमत

ऑटोमेकर की तरफ से अभी तर इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि Hyundai Creta Electric की एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला  Tata Curvv EV, Mahindra BE 6, MG ZS EV और जल्द ही लॉन्च होने वाली Maruti e Vitara से देखने के लिए मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Hyundai Creta EV का एक्‍सटीरियर होगा बेहतरीन, लॉन्‍च से पहले मिली कई फीचर्स और रेंज की जानकारी