विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आ रही Ducati  की नई सुपरस्पोर्ट बाइक, 5 मार्च को भारत में होगी लॉन्च

Published: Sat, 22 Feb 2025 06:30 PM (IST)

Ducati अपनी नई सुपरस्पोर्ट बाइक भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह कोई और नहीं बल्कि डुकाटी की पॉपुलर ...और पढ़ें

Ducati Panigale V4 नए डिजाइन के साथ लॉन्च होगी।
Ducati Panigale V4 नए डिजाइन के साथ लॉन्च होगी।

HighLights

  1. Ducati Panigale V4 की डिलीवरी ग्लोबल बाजार में शुरू हो चुकी है।
  2. डुकाटी की इस सुपरस्पोर्ट बाइक का वजन पहले से काफी कम किया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ducati Panigale V4 भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ग्लोबल बाजार में यह मोटरसाइकिल पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। अपडेट की गई Ducati Panigale V4 को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाना है। इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जिसमें नए एर्गोनॉमिक्स, स्विंग आर्म, चेसिस और डैशबोर्ड तक शामिल है। आइए जानते हैं कि नई Ducati Panigale V4 कैसी रहने वाली है।

क्या मिलेगा नया

  1. राइडर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे एर्गोनॉमिक्स को बढ़ाया गया है। इसके फ्यूल टैंक को नया डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा, ग्राउंड क्लीयरेंस को पहले से बेहतर किया गया है, जिससे  राइडर को अपने पैरों और टांगों को अधिक आंतरिक रूप से रखने में आराम मिलता है। इससे एयरोडायनेमिक बेहतर हुई है।
  2. इसके चेसिस को भी अपग्रेड किया गया है। इसके फ्रंट फ्रेम को अपडेट करके नया डबल-साइडेड स्विंग आर्म दिया गया है। इसके वजन को कम करने के लिए स्विंग आर्म में एक खोखले डिजाइन ऑप्शन का चुनाव किया गया है। इसके अलावा की कठोरता को बढ़ा दिया गया है और फ्रंट फ्रेम अब 3.47 किलोग्राम हल्का हो गया है।
  3. Ducati Panigale V4 के अपडेटेड डैशबोर्ड में 8:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.9 इंच का आकार है। इसमें सुरक्षात्मक ग्लास ऑप्टिकल बॉन्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसमें एक नया ट्रैक डिस्प्ले दिया गया है, जो जी-मीटर रीडिंग, पावर और टॉर्क आउटपुट के साथ-साथ लीन एंगल पर डेटा देता है।

Ducati Panigale V4

सस्पेंशन और हार्डवेयर

Ducati Panigale V4  में Öhlins NPX/TTX सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। यह सड़क और रेल ट्रैक दोनों जगह पर बेहतर परफॉर्मेंस दे इसके लिए हाइड्रोलिक वाल्व की स्पीड को बढ़ा दिया गया है। इसमें ब्रेकिंग फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए हल्के ब्रेम्बो हाई प्योर फ्रंट ब्रेक कैलीपर्स के जरिए कंट्रोल किया जाता है। इसके अलावा, इसमें ईसीबीएस सिस्टम को भी डेवलप किया गया है।  

Ducati Panigale V4

फीचर्स

Ducati Panigale V4 के फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल डीवीओ, डुकाटी स्लाइड कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल डीवीओ, डुकाटी पावर लॉन्च डीवीओ, इंजन ब्रेक कंट्रोल और डुकाटी क्विक शिफ्ट 2.0 को शामिल किया गया है।

Ducati Panigale V4

इंजन

Ducati Panigale V4 में 1,103cc, डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल V4 इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 214 bhp की पावर और 120 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को क्विकशिफ्टर के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea, भारत में जल्द होगी लॉन्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।