दिल्ली में 10,000 से ज्यादा हुए चार्जिंग पॉइंट्स, 227 मेगावाट हो गया बिजली का लोड
Delhi Charging Points: दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले एक साल में हुए विस्तार के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर के साथ-साथ अब भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन तेजी से बढ़ रह है। पिछले एक साल में दिल्ली में गाड़ियों को चार्ज करने की सुविधाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल 10,000 से ज्याजा चार्जिंग पॉइंट्स हो गए हैं। इनमें से 3,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट तो पिछले कुछ महीनों में ही लगाए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री का बयान
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या में यह तेजी नई सरकार की नीतियों और उन पर तेजी से काम करने की वजह से आई है। नई ड्राफ्ट EV पॉलिसी के तहत चार्जिंग सुविधाओं को बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। आशीष सूद ने बताया कि, चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या में यह तेजी नई सरकार की साफ नीतियों और उन पर तेजी से काम करने की वजह से आई है।
बिजली विभाग की तैयारी
दिल्ली के बिजली विभाग का कहना है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने की मांग और ज्यादा बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए बिजली की सप्लाई और सिस्टम को मजबूत बनाया जा रहा है। इस काम को आगे बढ़ाने में बिजली बांटने वाली कंपनियों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।
एक साल में बढ़े चार्जिंग पॉइंट
BSES के अधिकारियों ने बताया कि साल 2025-26 के दौरान कंपनी ने 1,600 से ज्यादा EV चार्जिंग पॉइंट और बैटरी बदलने वाले स्टेशन लगाए गए हैं। एक साल के भीतर अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। अब तक BSES की दोनों कंपनियों, BRPL और BYPL, ने मिलकर 3,400 से ज्यादा जगहों पर 6,500 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट और स्वैपिंग स्टेशन तैयार किए हैं।
इन चार्जिंग पॉइंट्स को बंटवारा कुछ इस तरह किया गया है- 49% चार्जिंग पॉइंट, 44% पब्लिक, 7% कैप्टिव चार्जिंग पॉइंट। इसके अलावा नेटवर्क में 340 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी शामिल हैं।
टाटा पावर के नए कनेक्शन
उत्तरी दिल्ली में बिजली देने वाली कंपनी TATA Power ने अब तक 3,783 EV कनेक्शन चालू किए हैं। इनमें से 1641 कनेक्शन तो अकेले साल 2025-26 में ही लगाए गए हैं। 2018-19 में यह लोड केवल 24 मेगावाट था जो अब बढ़कर 227 मेगावाट से ज्यादा हो गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।