विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरानी कार भी चमकेगी बिल्कुल शोरूम जैसी ब्रांड न्यू, बस अपनाएं ये 5 आसान और सस्ते तरीके

Published: Wed, 15 Apr 2026 04:30 PM (IST)

Car Maintenance Tips: अगर आप थोड़ा वक्त निकालें और सही तरीकों को अपनाएं तो आपकी पुरानी कार भी नई जैसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जब हम शोरूम से नई कार लेकर आते हैं तो उसकी नई चमक बहुत पसंद आती है। लेकिन समय के साथ धूल, मिट्टी और धूप की वजह से कार पुरानी दिखने लगती है। बहुत से लोगों को लगता है कि कार को फिर से नया बनाने के लिए बहुत पैसा खर्च करना पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं है। इन तरीकों से आप ऐसा कर सकते हैं।

कार धोने का सही तरीका

कार धोने के लिए कभी भी कपड़े धोने वाले साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे कार का पेंट खराब हो सकता है। इसकी जगह अच्छी क्वालिटी का कार शैंपू इस्तेमाल करें। साथ ही, कार को पोंछने के लिए किसी भी आम कपड़े की जगह माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें जिससे कार पर स्क्रैच न लगे।

पॉलिश और वैक्सिंग

महीने में एक बार कार पर अच्छी वैक्स जरूर लगाएं। यह कार के पेंट के ऊपर एक सुरक्षा की परत या लेयर बना देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इसकी वजह से पेंट खराब नहीं होता और कार में शोरूम जैसी चमक बरकरार बनी रहती है।

हेडलाइट्स को करें साफ

पुरानी कारों में अक्सर देखा जाता है कि बीतते समय के साथ-साथ कार की हेडलाइट्स पीली पड़ने लगती है। अगर आप इन्हें फिर से नया चमकाना चाहते हैं तो इसके लिए आप टूथपेस्ट या हेडलाइट रेस्टोरशन किट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डैशबोर्ड की देखभाल

डैशबोर्ड पर जमी धूल की वजह से कार बहुत ही पुरानी और गंदी दिखने लगती है। इसे अच्छे से साफ करने के बाद किसी बढ़िया डैशबोर्ड पॉलिश या प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करें। इससे कार के डैशबोर्ड के प्लास्टिक में नई जैसी चमक आ जाएगी।

सीटों और मैट की सफाई

वैक्यूम क्लीनर की मदद से सीटों के कोनों में जमी धूल को साफ करें। अगर कार की सीटें कपड़े की हैं तो उसे साफ करने के लिए फोम क्लीनर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, पुराने और घिसे हुए फ्लोर मैट्स की जगह नए मैट्स लगा दें। ऐसा करने से कार के अंदर का लुक बदल जाएगा और कार नई जैसी दिखने लगेगी।

यह भी पढ़ें- Taigun vs Kushaq: 11 लाख की रेंज में कौन की SUV है पैसा वसूल? खरीदने से पहले जान लें अंतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।