विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Taigun vs Kushaq: 11 लाख की रेंज में कौन की SUV है पैसा वसूल? खरीदने से पहले जान लें अंतर

Published: Wed, 15 Apr 2026 03:29 PM (IST)

Taigun vs Kushaq: भारत में Volkswagen Taigun Facelift लॉन्च हो चुकी है। इसका सीधा मुकाबला Skoda Kushaq से है जिसे हाल ही में अपडेट किया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen ने भारत में अपनी नई Taigun Facelift लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसकी टक्कर Skoda Kushaq से है जिसे मार्च 2026 में नया अपडेट मिला है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि कौन सी आपके लिए बेस्ट रहेगी।

इंजन और परफॉर्मेंस

Volkswagen Taigun Facelift और Skoda Kushaq Classic +, दोनों में एक ही 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 115hp की पावर और 178nm का टॉर्क जनरेट करता है। Skoda Kushaq के बेस मॉडल में आपको 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ 8-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं, Volkswagen Taigun के बेस मॉडल में फिलहाल सिर्फ 6-स्पीड गियरबॉक्स ही दिया गया है।

कैसे हैं इनके फीचर्स?

Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq दोनों के बेस मॉडल में अब कई नए फीचर्स दिए गए हैं। दोनों ही SUV बाहर से देखने में काफी अच्छी लगती है। दोनों में ये चीजें एक जैसी हैं- LED हेडलाइट्स और DRLs, LED टेल लैंप्स, रूफ रेल्स और पीछे की खिड़की पर वाइपर-डिफॉगर मिलते हैं।

हालांकि, Volkswagen Taigun Facelift थोड़ी प्रीमियम लगती है। इसमें ऑटो-लेवलिंग LED हेडलाइट्स और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

इंटीरियर और कंफर्ट में कौन आगे?

Taigun Facelift के अंदर आपको डुअल-टोन डैशबोर्ड मिलता है। इसमें ड्राइवर की सीट की ऊंचाई कम-ज्यादा करने की सुविधा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे की सीटों के लिए AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और स्टीयरिंग पर ही कंट्रोल बटन दिए गए हैं। Kushaq अपने बेस वेरिएंट में ही सनरूफ देती है जो ग्राहकों को काफी पसंद आता है।

इसके अलावा इसमें स्टीयरिंग को आगे-पीछे और ऊपर-नीचे एडजस्ट करने की सुविधा, चारों पावर विंडो और ORVMs को बटन से सेट करने की सुविधा मिलती है।

कौन सी गाड़ी है स्मार्ट?

दोनों ही SUV में 7-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है जो Android Auto और Apple Carplay को सपोर्ट करता है। साथ ही, दोनों में 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मिलता है। सुविधाओं के मामले में Skoda Kushaq आगे निकल जाती है। इसमें आपको रैन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो-डिमिंग IRVM मिलता है। इसके अलावा, Kushaq के ऑटोमैटिक मॉडल में क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स जैसे एक्सट्रा फीचर्स भी मिलते हैं।

सेफ्टी में कौन-कितना आगे?

दोनों के ही बेस मॉडल में 6 एयरबैग्स, ESC, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर और बच्चों की सीट के लिए ISOFIX माउंट्स जैस फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। Taigun के बेस मॉडल (Comfortline) में आपको TPMS और आइडल स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, Skoda Kushaq के ऑटोमैटिक मॉजल में ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल-होल्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितनी है कीमत?

Volkswagen Taigun के बेस मॉजल की एक्स-शोरूम कीमत 10,99,000 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। Skoda Kushaq (Classic +) के मैनुअल गियरबॉक्स (6- स्पीड MT) वाले मॉडल की कीमत 10.69 लाख रुपए है। वहीं, इसके ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (8-Speed MT) वाले मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 12.69 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती CNG SUV, कीमत 6.75 लाख से है शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।