विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi EV Policy 2026 को मिली मंजूरी, कब से लागू होगी, क्‍या है खासियत

Published: Mon, 29 Jun 2026 05:41 PM (IST)

दिल्‍ली में इलेक्‍ट्रिक वाहनों के लिए सरकार की ओर से नई पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसे कब से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिल्‍ली की सरकार की ओर से भी नई EV Policy 2026 को मंजूरी दे दी गई है। इस पॉलिसी में क्‍या खासियत दी गई हैं। किस तरह से लोगों को इसका फायदा दिया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

नई EV Policy 2026 को मंजूरी

दिल्‍ली की सरकार की ओर से नई ईवी पॉलिसी 2026 को मंजूरी दे दी गई है। अब इस पॉलिसी को उप राज्‍यपाल के पास भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

कब से होगी लागू

जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से नई ईवी पॉलिसी को एक जुलाई से लागू करवाने की कोशिश की जा रही है। लागू होने के बाद यह पॉलिसी 31 मार्च 2030 तक मान्‍य रहेगी।

अप्रैल 2028 से होगा इलेक्‍ट्रिक दो पहिया का रजिस्‍ट्रेशन

सरकार की ओर से नई ईवी पॉलिसी के लागू किए जाने के बाद दिल्ली में 1 जनवरी 2027 से तिपहिया का रजिस्‍ट्रेशन इलेक्ट्रिक में होगा। इसी तरह अप्रैल 2028 से दिल्‍ली में सिर्फ इलेक्‍ट्रिक दोपहिया का ही रजिस्‍ट्रेशन करने का फैसला लिया गया है।

कितनी मिलेगी सब्‍सिडी

जानकारी के मुताबिक पॉलिसी के लागू होने के बाद इलेक्‍ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर पहले साल 30 हजार रुपये की सब्‍सिडी को दिया जाएगा। इसी तरह से दूसरे साल में 20 हजार तीसरे साल में 10 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

वहीं तिपहिया वाहन खरीदने पर पहले साल साल 50 हजार रुपये, दूसरे साल में 40 हजार रुपये और तीसरे साल में 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

रजिस्‍ट्रेशन में छूट

सरकार की ओर से ईवी वाहनों के रजिस्‍ट्रेशन में छूट दी जाएगी। इस तरह के वाहनों को नई पॉलिसी के मुताबिक रजिस्‍ट्रेशन और रोड टैक्‍स को पूरी तरह से माफ कर दिया जाएगा। लेकिन इस छूट को सिर्फ 30 लाख रुपये तक के चार पहिया वाहनों तक सीमित रखा गया है।

दिल्‍ली सरकार के मंत्री ने कही यह बात

दिल्‍ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के लिए यह पॉलिसी प्रदूषण कम करने में बहुत योगदान देगी। इस नीति में दो पहिया, तिपहिया, छोटे व्यावसायिक वाहनों को राहत दी गई है।