विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापानी ब्रांड्स को झटका: चीन की BYD ने लॉन्च की सस्ती EV, 2 हफ्ते में 1,000 लोगों ने खरीदा

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:16 AM (IST)

चीनी कंपनियां अब वैश्विक बाजारों और जापान में जापानी संस्कृति, जीवनशैली और उत्पादों को सफलतापूर्वक बेच रही हैं। गेमिंग, खिलौने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जहां एक समय पूरी दुनिया में जापानी कल्चर, एनीमे और अनूठे प्रोडक्ट्स का बोलबाला था वहीं अब ग्लोबल मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चीनी कंपनियां अब न केवल ग्लोबल स्तर पर जापानी संस्कृति और वहां की लाइफस्टाइल को बड़े पैमाने पर बेच रही है बल्कि खुद जापाने के बाजारों में जाकर वहां के ग्राहकों को उन्हीं का कल्चर री-सेल कर रही है।

जापानी ब्रांड्स को टक्कर

गमिंग, खिलौने और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में चीनी ब्रांड्स अब जापान को उसी के घर में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण शंघाई की कंपनी मिहोयो का गेम गेन्शिन इंपैक्ट है। इसे 2020 में लाया गया था और साल 2025 के आखिर तर इसने 94,955 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक कमाई कर ली।

गेम की लोकप्रियता

यह पूरा गेम जापानी एनीमे और गाचा मैकेनिक पर आधारित है जिसे जापान के युवा बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गेम के सफल होने की सबसे बड़ी वजह है कि इसने जापानी-एनीमे मंगी का निजिगेन विजुअल स्टाइल और गाचापॉन कैप्सूल खिलौनों वाले गाचा खरीद सिस्टम को डिजिटल तौर पर पूरी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया। सबसे हैरानी वाली बात है कि इस गेम के कुल डाउनलोड में अकेले जापान की हिस्सेदारी 5% ही है।

पॉपमार्ट और टॉपटॉय की सफलता

चीनी टॉय मेकर पॉपमार्ट ने जापानी कैप्सूल टॉय तकनीक पर आधारित ब्लाइंड बॉक्स के माध्यम से लैबुबू डॉल्स की धूम पूरी दुनिया में मचा दी। साल 2022 में जापान में कदम रखने के बाद एक अन्च चीनी ब्रांड टॉपटॉय भी इसी फॉर्मूले का इस्तेमाल करके अब जापान के बाजार में तेजी से पैस पसार रहा है। खुद को जापानी अंदाज में पेश करने वाला चीनी रिटेल ब्रांड मिनीसो आज 110 देशों में 8,000 से ज्यादा स्टोर चला रहा है।

जिन अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी देशों तक जापानी कंपनियां नहीं पहुंच पाईं वही मिनीसो के हैलो किटी और चीकावा जैसे लोकप्रिय जापानी कैरेक्टर्स के लाइसेंस लेकर उन्हें फेमस किया। बता दें कि, यह ब्रांड हर साल 900 से 1,000 नए स्टोर खोल रहा है।

कार सेगमेंट में BYD की एंट्री

चीन की पैठ अब सिर्फ खिलौनों और गेम्स तक नहीं बल्कि जापान की खास और छोटी कार सेगमेंट में भी चीनी कंपनियां आगे बढ़ रही हैं। चीन की कंपनी BYD पहली ऐसी विदेशी कंपनी बन गई है जिसने जापानी बाजार में BYD Racco नाम से इलेक्ट्रिक केई कार पेश की है। इस गाड़ी को लॉन्च होने के सिर्फ दो हफ्ते के अंदर ही 1,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा।

 यह भी पढ़ें- 13 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV, मिल सकती है 520 किमी की रेंज और मसाज सीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।