भारत में पेटेंट हुई Chery Tiggo 7, क्या JSW Motors लाएगी नई SUV? Tata Harrier और XUV7XO को दे सकती है टक्कर
Chery Tiggo 7 का भारत में पेटेंट दर्ज हुआ है। JSW लॉन्च कर सकती है, लेकिन कंपनी ने अभी पुष्टि नहीं की।

JSW Chery Tiggo 7 SUV का भारत में पेटेंट दर्ज,

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में JSW Group अपनी मौजूदगी को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। MG Motor के साथ साझेदारी से अलग कंपनी अपनी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग पहचान बनाने जा रही है। इसी के तहत JSW ने चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Chery ऑटोमोबिल के साथ पार्टनरशिप की है। अब इसी सहयोग से जुड़ी एक नई SUV Chery Tiggo 7 चर्चा में है, जिसका पेटेंट भारत में दर्ज कराया गया है। इतना ही नहीं कंपनी जल्द ही अपना पहली गाड़ी को पेश करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट JSW Motors को लाइव कर दिया है। साथ ही उसपर रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या JSW इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है?
भारत में Chery Tiggo 7 का डिजाइन पेटेंट
चेरी ऑटोमोबिल ने भारत में Chery Tiggo 7 का डिजाइन पेटेंट कराया है। इससे पहले कंपनी Tiggo 7L का पेटेंट भी भारत में दर्ज करा चुकी है। दोनों SUVs एक ही फैमिली का हिस्सा हैं, लेकिन इनके आकार और डिजाइन में अंतर है। Tiggo 7L को Tiggo 7 से बड़ा और ज्यादा प्रीमियम प्रोडक्ट बताया गया है।

Tiggo 7 और Tiggo 7L के आकार में कितना अंतर?
डायमेंशन की बात करें तो Chery Tiggo 7 की लंबाई 4,553 mm है और इसका व्हीलबेस 2,670 mm दिया गया है। वहीं, Tiggo 7L की लंबाई 4,655 mm और व्हीलबेस 2,720 mm है। यानी Tiggo 7L दोनों मामलों में बड़ी है। डिजाइन के लिहाज से भी दोनों SUVs अलग नजर आती हैं। Tiggo 7L का लुक ज्यादा स्लिक और स्पोर्टी है, जबकि Tiggo 7 में बॉक्सी और रग्ड डिजाइन देखने को मिलता है।
-1794900704672.webp)
एक्सटीरियर में मिलेगा बोल्ड और दमदार डिजाइन
भारत में पेटेंट कराए गए Tiggo 7 के डिजाइन में आगे की तरफ बड़ी क्रोम-स्टडेड ग्रिल दी गई है, जिसके बीच में Chery का लोगो नजर आता है। इसमें पारंपरिक पोजिशन पर LED हेडलाइट्स दिखाई देती हैं। हालांकि, फॉग लाइट हाउसिंग का डिजाइन अलग है। यहां ट्रिपल आइस-क्यूब स्टाइल LED लाइट्स और उनके साथ वर्टिकली लगी एक गोल LED लाइट देखने को मिलती है। इसके फ्रंट हिस्से में ब्लैक एलिमेंट्स का इस्तेमाल भी कम किया गया है, जिससे इसका लुक ज्यादा प्रीमियम नजर आता है।
-1794900722725.webp)
SUV के अन्य डिजाइन एलिमेंट्स में फ्लैट फ्रंट फेसिया, पावर क्रीज वाला फ्लैट बोनट, 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील और पारंपरिक डोर हैंडल शामिल हैं। इसके अलावा रूफ रेल्स, C-पिलर के पीछे शोल्डर लाइन में दिया गया कर्व और पीछे कनेक्टेड LED टेललाइट्स इसे अलग पहचान देते हैं। रियर हिस्से में रूफ स्पॉयलर और बंपर पर C-शेप एलिमेंट्स भी देखने को मिलते हैं।
-1794900738526.webp)
केबिन में मिल सकते हैं दो 12.3-इंच डिस्प्ले
Chery Tiggo 7 का इंटीरियर मिनिमल डिजाइन के साथ आता है। इसमें मल्टी-लेयर डैशबोर्ड दिया गया है, जिसके बीचोंबीच दो 12.3-इंच की स्क्रीन एक ही यूनिट में रखी गई हैं। इनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए हो सकती है। इसके अलावा तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर CHERY की ब्रांडिंग दी गई है। केबिन में एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और हाई-सेट सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

फीचर्स की सूची में डुअल-जोन AC, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें, 50W वायरलेस चार्जिंग पैड और Sony ऑडियो सिस्टम शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 8 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसे Euro NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने की जानकारी भी दी गई है। हालांकि, भारतीय बाजार में आने वाले संभावित मॉडल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं।
1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से मिल सकती है पावर
इंजन की बात करें तो पेटेंट डिजाइन में केवल एक फ्यूल फिलर कैप दिखाई देता है। इससे संकेत मिलता है कि यह प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन नहीं है। ऐसे में इसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन 147 PS की अधिकतम पावर और 275 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसका बूट स्पेस 484 लीटर बताया गया है।
-1794900770028.webp)
क्या JSW Motors इसे भारत में लॉन्च करेगी?
JSW Group और Chery के बीच साझेदारी के बाद भारतीय बाजार में कई नए मॉडल आने की संभावनाएं बनी हैं। JSW Combat कंपनी का पहला वाहन होगा, जो Chery Jetour T2 पर आधारित है। इसके अलावा Jaecoo J5 और Jaecoo J7 को भी स्थानीय स्तर पर असेंबल किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में Tiggo 7 का पेटेंट इस साझेदारी के तहत आने वाले संभावित मॉडलों की सूची में एक और नाम जोड़ता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।