विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपकी इन फेवरेट गाड़ियों के बढ़ गए दाम, जानिए इन 8 पॉपुलर कारों की कितनी बढ़ी कीमतें

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Sat, 28 Jan 2023 10:57 AM (IST)

मारुति ने जनवरी 2023 की शुरुआत में मारुति ब्रेजा की कीमतों में ₹20000 की बढ़ोतरी की थी जिसके बाद अब ...और पढ़ें

जनवरी से इन गाड़ियों की बढ़ गई हैं कीमतें
जनवरी से इन गाड़ियों की बढ़ गई हैं कीमतें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जनवरी 2023 के शुरुआत में ही कई बड़े वाहन निर्माण करने वाली कंपनियों ने अपने व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। ऐसे में अगर आप भी नहीं कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद है, जहां आपको बताने जा रहे हैं 8 गाड़ियों के बारे में जिनकी कीमत है जनवरी से बढ़ गई हैं।

मारुति सुजुकी वैगनआर

वैगनआर देश में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। कंपनी ने जनवरी 2023 के शुरुआत में 21,500 ( एक्स शोरूम) कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। वैगनआर को खरीदने के लिए आपको शुरूआती ₹553000 एक्स शोरूम देना होगा।

मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति ने जनवरी 2023 की शुरुआत में मारुति ब्रेजा की कीमतों में ₹20,000 की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब इसकी शुरूआती कीमत ₹81,9000 एक्स शोरूम हो जाती है।

किआ सेल्टोस

किआ ने अपने पॉपुलर मॉडल सेल्टोस की कीमतों में ₹50000 की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब किआ सेल्टोस की शुरुआती कीमत ₹10,59000 से शुरू होती है।

महिंद्रा एक्सयूवी 700

महिंद्रा एक्सयूवी 700 की कीमतों में ₹32000 से लेकर ₹64000 तक की बढ़ोतरी की गई है

इसके अलावा, सिट्रोन c5 एयरक्रॉस और c3 की कीमतों में जनवरी से बढ़ोतरी की गई है। जहां से सिट्रान एयरक्रॉस की कीमतों में 50000 की बढ़ोतरी की गई वहीं से सिट्रान 3 में ₹27, 500 तक का इजाफा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें

हवा में उड़ने वाली बाइक के कायल हुए आनंद महिंद्रा, बोले- पुलिस इस्तेमाल तो करती लेकिन...

आने वाली है स्कूटरों की SUV, कल पेश होगी ये सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर