दिसंबर से Hyundai और TATA तो जनवरी से Audi की कारें महंगी, कंपनियों ने किया कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान
कई कार कंपनियां जैसे Hyundai, Tata Motors और Audi India दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो आप दिसंबर से पहले इसकी बुकिंग करने का प्लान कर सकते हैं। कई कार कंपनियों ने कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की है। Maruti Suzuki के बाद Hyundai Motor India और TATA की गाड़ियों की कीमत 1 दिसंबर 2026 से बढ़ जाएंगी। वहीं, Audi India की नई कीमतें 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे।
क्यों बढ़ाई गई कीमतें
कंपनियों ने इस फैसले के लिए कच्चे माल की बढ़ती लागत और प्रोडक्शन खर्च में बढ़ोतरी को इसकी पीछे की वजह बताया है। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी का स्तर अलग-अलग होगा। TATA Motors कीमतों में 0.5% तक की बढ़ोतरी करेगी तो वहीं Hyundai चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 8,000 रुपए तक का इजाफा करेगी जबकि Audi 2% की बढ़ोतरी कर रही है।
TATA की सभी कारें महंगी
TATA Motors पैसेंजर व्हीकल्स ने 1 दिसंबर 2026 से अपने पूरे कार पोर्टफोलियो की कीमतों में 0.5% तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस बदलाव में ICE मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों शामिल हैं। TATA Motors ने यह फैसला प्रोडक्शन में बढ़ती लागत की वजह से लिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की लिस्ट जारी नहीं की है।
Hyundai की कीमतों में बदलाव
Hyundai Motor India ने 1 दिसंबर 2026 से अपने चुनिंदा मॉडलों और वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक यह बढ़ोतरी 8,000 रुपए तक होगी। कंपनी के मुताबिक, गाड़ियों को बनानेे में लगने वाले सामान की कीमत काफी बढ़ गई है। Hyundai पर लागत का दबाव बने रहने की वजह से अब इसका एक हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
Audi ने भी बढ़ाए दाम
TATA Motors और Hyundai के उलट, Audi India की कीमतों में बदलाव एक महीने बाद यानी 1 जनवरी 2027 से उसकी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी। बता दें कि Audi ने अप्रैल 2026 में भी गाड़ियों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की थी। इसका मतलब है कि यह FY2026-27 के दौरान दूसरी कीमत बढ़ोतरी है।
कंपनी ने पहले भी इस बढ़ोतरी के पीछे प्रोडक्शन की बढ़ती लागत और भारतीय रूपए की कीमत में गिरावट को वजह बताया था।
लगातर बढ़ रही है कीमतें
Maruti Suzuki ने इस साल चौथी बार कार की कीमतों में बढ़ोतरी की है। Hyundai, TATA Motors और Audi की घोषणाओं से पता चलता है कि कई कंपनियां बढ़ते प्रोडक्शन और इनपुट लागत को संभालने के लिए अपनी कीमतों में बदलाव कर रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।